उपद्रवियों से निपटने के लिए पुलिस ने किया मॉक ड्रिल

उपद्रवियों से निपटने के लिए पुलिस ने किया मॉक ड्रिल

सेन्हा़ आगामी ईद, सरहुल और रामनवमी के मद्देनजर जिले में शांति एवं विधि-व्यवस्था बनाये रखने के लिए शुक्रवार को न्यू पुलिस लाइन में पुलिस प्रशासन द्वारा मॉक ड्रिल के माध्यम से शक्ति प्रदर्शन किया गया. एसडीओ अमित कुमार और एसडीपीओ श्रद्धा केरकेट्टा के नेतृत्व में आयोजित इस युद्धाभ्यास में पुलिस जवानों ने विपरीत परिस्थितियों से निपटने का कड़ा प्रशिक्षण लिया. अफवाह फैलाने वालों और हुड़दंगियों पर रहेगी पैनी नजर : मॉक ड्रिल के दौरान पुलिस बल ने शरारती तत्वों द्वारा टायर जलाकर रास्ता अवरुद्ध करने और पुलिस पर पत्थरबाजी करने जैसी स्थितियों का सामना करने का सजीव अभ्यास किया. एसडीपीओ श्रद्धा केरकेट्टा ने कहा कि एक साथ तीन बड़े त्योहारों का आना खुशी की बात है, लेकिन शांति भंग करने की कोशिश करने वाले उपद्रवियों से पुलिस सख्ती से निपटेगी. उन्होंने विशेष रूप से सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने वालों को चेतावनी दी कि उनकी हर गतिविधि पर प्रशासन की पैनी नजर है. धार्मिक स्थलों पर तैनात रहेंगे अतिरिक्त जवान : एसडीओ ने बताया कि पर्वों के दौरान जिला प्रशासन द्वारा भारी संख्या में पुलिस बल और गृह रक्षा वाहिनी के जवानों की प्रतिनियुक्ति की जायेगी. सभी प्रमुख धार्मिक स्थलों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम रहेंगे. मौके पर मेजर शेरू रंजन, सार्जेंट विवेक कुमार सहित सभी थानों के प्रभारी और जवान मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Shailesh ambashtha

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >