फुलेश्वरी बनी जोगना मोड़ आंगनबाड़ी केंद्र की सहायिका

प्रखंड क्षेत्र के अरु पंचायत अंर्तगत जोगना मोड़ स्थित आंगनबाड़ी केंद्र को बाल विकास विभाग के निर्देश पर सुचारू ढंग से संचालित करने के लिये सहायिका का चयन किया गया

फोटो चयन करती पर्यवेक्षिका सेन्हा. प्रखंड क्षेत्र के अरु पंचायत अंर्तगत जोगना मोड़ स्थित आंगनबाड़ी केंद्र को बाल विकास विभाग के निर्देश पर सुचारू ढंग से संचालित करने के लिये सहायिका का चयन किया गया. मुखिया राजश्री उरांव की अध्यक्षता में बैठक आयोजित कर बाल विकास परियोजना पदाधिकारी के निर्देशानुसार मिनी आंगनबाड़ी केंद्र जोगना मोड़ स्थित आंगनबाड़ी केंद्र को सुचारू ढंग से संचालित करने के लिये सहायिका का चयन किया गया. जिसमे फलेश्वरी कुमारी, जया कुमारी, कमला कुमारी और सोनी कुमारी द्वारा सहायिका पद का उम्मीदवार के लिए आवेदन दिया गया. जिसमें नियमानुसार शैक्षणिक योग्यता के आधार पर सहायिका पद में फलेश्वरी कुमारी का चयन किया गया. वहीं बाल विकास परियोजना के महिला पर्यवेक्षिका जया पाण्डेय ने बताया कि विभाग के निर्देश पर मिनी आंगनबाड़ी केंद्र को संचालित करने के लिये सेविका रहती थी. परंतु विभाग का पुनः आदेश मिलने पर सभी मिनी आंगनबाड़ी केंद्रों पर सेविका का सहयोग के लिये सहायिका का चयन किया जा रहा है. जिस निमित्त जोगना मोड़ स्थित आंगनबाड़ी केंद्र को संचालित करने के लिये सहायिका पद में शैक्षणिक आधार पर फुलेश्वरी कुमारी का चयन किया गया.साथ ही चयनित सहायिका को केंद्र में शीघ्र योगदान देने का निर्देश दिया गया है.मौके पर पंचायत समिति सदस्य पूनम उरांव,शिक्षिका शारदा देवी,सेविका रेणु देवी के अलावे ग्रामीण महिला पुरुष उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >