रामनवमी और भरत मिलाप को लेकर शांति समिति की बैठक

रामनवमी और भरत मिलाप को लेकर शांति समिति की बैठक

कैरो. रामनवमी और भरत मिलाप शोभायात्रा के सफल आयोजन को लेकर बुधवार को प्रखंड सभागार में शांति समिति की बैठक हुई. बीडीओ छंदा भट्टाचार्य, सीओ कुमारी शीला उरांव और थाना प्रभारी कुंदन कुमार रवानी की उपस्थिति में महावीर मंडल व गणमान्य लोगों ने आपसी सौहार्द के साथ त्योहार मनाने पर सहमति जतायी. प्रशासन ने स्पष्ट किया कि पर्व के दौरान शांति व्यवस्था बिगाड़ने वाले शरारती तत्वों और अफवाह फैलाने वालों पर कड़ी कानूनी कार्रवाई की जायेगी. पुलिस बल क्षेत्र में पूरी तरह मुस्तैद और चौकन्ना है. स्थानीय लोगों ने आश्वस्त किया कि यहां हर वर्ष की भांति इस बार भी सभी समुदाय मिलकर भाईचारे के साथ जुलूस निकालेंगे. मौके पर महावीर मंडल अध्यक्ष विवेक प्रजापति, सचिव गौतम साहू, सांसद प्रतिनिधि समीद अंसारी, शरत कुमार विद्यार्थी सहित कई सदस्य उपस्थित थे. उदयीमान सूर्य को अर्घ के साथ चैती छठ संपन्न

सेन्हा़ बुधवार को छठ व्रतियों ने उदयीमान सूर्य को अर्घ दिया. इसके साथ ही चैती छठ महापर्व संपन्न हो गया. छठ के मौके पर कोयल नदी, बांकी नदी के अलावे अन्य नदी-तलाब और जलाशयों के तट पर सुबह व्रतियों ने अर्घ दिया. अर्घ के बाद सत्यनारायण भगवान की पूजा की गयी़ इस मौके पर नदी, तालाब और जलाशयों के तट को आकर्षक ढंग से सजाया गया था. भक्तों के बीच छठ महापर्व के प्रसाद का वितरण किया गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Shailesh ambashtha

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >