उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारी व कर्मी सम्मानित, डीसी ने थपथपायी पीठ

उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारी व कर्मी सम्मानित, डीसी ने थपथपायी पीठ

लोहरदगा. समाहरणालय में आयोजित एक समारोह में उपायुक्त डॉ. ताराचंद ने नगरपालिका आम निर्वाचन-2026 को सफलतापूर्वक संपन्न कराने वाले पदाधिकारियों और कर्मियों को प्रशस्ति-पत्र देकर सम्मानित किया. इस अवसर पर उपायुक्त ने कहा कि निर्वाचन कार्य किसी भी सरकारी सेवक के सेवाकाल का अत्यंत महत्वपूर्ण हिस्सा होता है. पुलिस बल से लेकर मतदान कर्मियों तक का योगदान इस पूरी प्रक्रिया में सराहनीय रहा. डीसी ने बताया कि कुछ बूथों पर मतदान में अधिक समय लगा और मतपेटिका जमा करने के दौरान प्राकृतिक चुनौतियों का भी सामना करना पड़ा, लेकिन टीम वर्क के कारण सभी बाधाएं दूर कर ली गईं. उन्होंने जोर देकर कहा कि बिना किसी त्रुटि के चुनाव संपन्न कराना प्रशासन की बड़ी जीत है. मौके पर सभी कोषांगों के नोडल पदाधिकारियों, दंडाधिकारियों और पुलिस अधिकारियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई. अवैध बालू लदे ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार गंभीर किस्को. बगड़ू थाना क्षेत्र अंतर्गत निरहु गांव में रविवार देर शाम एक गंभीर सड़क हादसा सामने आया, जिसमें बाइक सवार युवक बुरी तरह घायल हो गया. स्थानीय ग्रामीणों की तत्परता से उसे तत्काल लोहरदगा सदर अस्पताल पहुंचाया गया,जहां उसका इलाज जारी है.प्राप्त जानकारी के अनुसार युवक अपने घर लौट रहा था,इसी दौरान निरहु छठवाडीह के समीप विपरीत दिशा से आ रहे अवैध बालू लदे ट्रैक्टर से उसकी सीधी टक्कर हो गई.टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक के परखच्चे उड़ गए और युवक सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से जख्मी हो गया.हादसे के बाद ट्रैक्टर चालक मौके से फरार हो गया.घटना की सूचना मिलते ही बगड़ू थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों वाहनों को जब्त कर थाना ले गई.आसपास के लोगों के अनुसार क्षेत्र में अवैध बालू परिवहन लंबे समय से जारी है,जिससे दुर्घटनाओं का खतरा बना रहता है.इस घटना के बाद ग्रामीणों ने प्रशासन से अवैध बालू परिवहन पर सख्त कार्रवाई की मांग की है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Shailesh ambashtha

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >