फोटो. ओमप्रकाश सिंह लोहरदगा.भारतीय जनता पार्टी झारखंड प्रदेश कार्य समिति सदस्य सह वरिष्ठ नेता ओम प्रकाश सिंह ने लोहरदगा सांसद सुखदेव भगत के द्वारा सोशल मीडिया के एक्स पोस्ट पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के संदर्भ में अनर्गल प्रलाप किये जाने की तीव्र निंदा की है. उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ राष्ट्रप्रथम के उदघोष के साथ राष्ट्रवादी विचारधारा को लेकर शताब्दी वर्ष मना रहा है, इसे किसी सांसद से सर्टिफिकेट की आवश्यकता नहीं है. संघ एकनिष्ठ होकर राष्ट्र की सेवा में लगा है, इसके स्वयंसेवक राष्ट्र के किसी विपत्ति में अपने प्राण न्योछावर करने को तत्पर रहते हैं. आज देश की एकता अखंडता तथा संविधान की रक्षा के लिए संघ के स्वयंसेवक अपनी जान की बाजी लगाने को तत्पर हैं. भाजपा नेता ने कहा कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ एक चमकते सूर्य की तरह दिव्यमान है. उन्होंने सांसद से आग्रह किया है कि वह सूर्य की ओर देखकर गंदगी ना करें, क्योंकि उन्होंने भी सूर्य उपासना की है. पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय की छात्रा नीट की परीक्षा हुई चयनित फोटो प्रिंसिपल के साथ छात्रा सेन्हाा. प्रखंड मुख्यालय स्थित जिला के पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय जोगना में अध्ययनरत छात्रा पुष्पांजलि कुमारी इस वर्ष आयोजित नीट परीक्षा में 118113 वां रैंक और अनुसूचित जनजाति में 13 वां रैंक हासिल कर विद्यालय और क्षेत्र तथा जिला का नाम रोशन की है. साथ ही स्थानीय छात्र छात्राओं ने परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर न केवल अपने परिवार बल्कि जवाहर नवोदय विद्यालय और पूरे क्षेत्र का नाम भी रोशन किया है. मसमानो ग्राम निवासी विष्णु राम और किरण देवी की पुत्री जवाहर नवोदय विद्यालय जोगना लोहरदगा में पढ़नेवाली छात्रा पुष्पांजलि कुमारी ने नीट परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर अपने माता पिता और विद्यालय तथा क्षेत्र का नाम रौशन किया है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
