12 पड़हा अकाशी की बैठक में निरंजन उरांव बने बेल

12 पड़हा अकाशी की बैठक में निरंजन उरांव बने बेल

भंडरा. 12 पड़हा अकाशी भंडरा की बैठक अकाशी झखरा बगिचा में हुई. अध्यक्षता जिला कोटवार डोमना उरांव ने की. मौके पर जिला राजी वेल लक्ष्मी नारायण भगत, भंडारी गोसाई भगत और प्रभारी नारायण उरांव मौजूद थे. बैठक में पेसा कानून, विशू शिकार, पड़हा व्यवस्था एवं ग्रामीण विकास पर चर्चा हुई. लक्ष्मी नारायण भगत ने कहा कि कुछ लोग पड़हा व्यवस्था तोड़ने का काम कर रहे हैं और समाज को परंपराओं से भटकाया जा रहा है. पड़हा व्यवस्था कमजोर होने से सामाजिक विवाद और धर्मांतरण बढ़ रहा है. उन्होंने कहा कि लव जिहाद जैसी समस्याओं से निपटने के लिए पड़हा को मजबूत करना होगा. इससे पेसा कानून, ग्राम सभा और सामाजिक सुरक्षा को बल मिलेगा. बैठक में गोसाई भगत, नारायण उरांव, अनमोल, सुकरा, वुदेश्वर, चौठी, उप प्रमुख राजमुनी, बिरसा और निरंजन ने विचार रखे. मौके पर अकाशी, बाघी, भटखीजरी, खंडा, नरौली और आम्बवा आदि गांवों के लोग थे. सर्वसम्मति से निरंजन उरांव को 12 पड़हा अकाशी बेल और सुकरा उरांव को कोटवार चुना गया. मई में विशू शिकार पर जाने का निर्णय लिया गया. कैरो में कलश स्थापना के साथ रामनवमी पूजा शुरू

कैरो़ प्रखंड मुख्यालय में गुरुवार को कलश स्थापना के साथ रामनवमी पूजा सह भरत मिलाप शोभायात्रा शुरू हुई. रामभक्त दुर्गाबाड़ी से कलश लेकर नंदनी नदी पहुंचे. वहां पुरोहित कौशलकांत त्रिपाठी ने मंत्रोच्चार के साथ कलश में जल भरवाया, इसके बाद श्रद्धालु गांव भ्रमण करते हुए पुनः दुर्गाबाड़ी लौटे. कैरो की इस शोभायात्रा का इतिहास काफी पुराना है. यहां नवमी व दशमी को श्रीराम, बजरंगबली की पूजा एवं भरत मिलाप का आयोजन होता आ रहा है. इसमें लोहरदगा, लातेहार, गुमला और रांची के बजरंग दल अखाड़े शामिल होकर झांकी व खेल दिखाते हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Shailesh ambashtha

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >