एनसीबी की टीम ने पांच लाख की गांजा पकड़ी

नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो, रांची की टीम ने गुप्त सूचना के बाद ओड़िसा के संबलपुर से बिहार के गया जा रही लगभग पांच लाख रुपये की गांजा के खेप को पकड़ने में सफलता हासिल की है

एनसीबी की टीम ने पांच लाख की गांजा पकड़ी फोटो पकड़ा गया गांजा फोटो इसी ट्रक में लोड था गांजा कुड़ू. नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो, रांची की टीम ने गुप्त सूचना के बाद ओड़िसा के संबलपुर से बिहार के गया जा रही लगभग पांच लाख रुपये की गांजा के खेप को पकड़ने में सफलता हासिल की है. मालवाहक ट्रक के चालक व खलासी की सूचना पर गांजा खरीदार तीन को हिरासत में लिया गया है. एनसीबी की टीम हिरासत में लिये गये आरोपियों से पूछताछ कर रही है. बताया जाता है कि ओड़िसा के संबलपुर से मालवाहक ट्रक नम्बर ओडी 14 जेड 3324 में लकड़ी का फ्लाई वुड लोड करते हुए बिहार के गया जा रहा था. इसी मालवाहक ट्रक में 13 बोरा में भरकर 250 किलोग्राम गांजा को बीच में छिपाया गया था. संबलपुर से मालवाहक ट्रक राउरकेला होते हुए सिमडेगा के बाद गुमला पहुंचा था तथा लोहरदगा होते हुए कुड़ू की तरफ से बिहार के गया जाना था. इस बात की जानकारी एनसीबी के पुलिस अधीक्षक को मिल चुकी थी. एनसीबी पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर एक टीम का गठन किया गया. एनसीबी की टीम बुधवार देर रात्रि लगभग 11 बजे कुड़ू थाना पहुंची तथा कुड़ू थाना प्रभारी मनोज कुमार के साथ मिलकर कुड़ू – लोहरदगा मुख्य पथ पर वाहन जांच अभियान शुरू किया. देर रात्रि लगभग एक बजे मालवाहक ट्रक मस्जिद चौक पहुंचा. वाहन को रोकते हुए एनसीबी की टीम ने जांच शुरू किया तो लकड़ी के फ्लाई वुड के बीच मे छिपाकर रखा गया 13 बोरा गांजा बरामद किया गया. मालवाहक ट्रक के चालक बिहार के औरंगाबाद निवासी अर्जुन कुंवर तथा खालासी भोजपुर निवासी रमेश महतो को हिरासत में लिया गया. पूछताछ के क्रम में चालक तथा खलासी ने बताया कि मालवाहक ट्रक को एक कार में सवार तीन लोग स्कार्ट करते हुए लेकर जा रहे थे, जो पुलिस को देख भागने में सफल हुए हैं. एनसीबी की टीम ने मोबाइल लोकेशन के आधार पर लगभग पचास किलोमीटर पीछा करते हुए तीन गांजा कारोबारी बक्सर निवासी सानी कुमार आरा भोजपुर निवासी उमेश यादव तथा बक्सर निवासी महेश साह को हिरासत में लिया है. बरामद गांजा की कीमत लगभग पांच लाख रुपया बतायी जा रही है. मामले में 250 किलोग्राम गांजा एक मालवाहक ट्रक एक कार जिस पर पुलिस का लोगो चिपका हुआ है तथा पांच आरोपियों को हिरासत मे लिया गया है. पूरे मामले पर एनसीबी की टीम कुछ भी बताने को तैयार नहीं है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >