लोहरदगा़ एमबी डीएवी विद्यालय के 12वीं के विद्यार्थियों का शत-प्रतिशत रिजल्ट रहा. विद्यालय से विज्ञान संकाय में कुल 66 विद्यार्थी शामिल हुए. इसमें छात्रा शुभांगिनी श्रेया ने 91.2 प्रतिशत लाकर प्रथम स्थान प्राप्त किया, मीनाक्षी कुमारी (90.4%), राखी साहू (86%), शाजिया (82.8%), शाहजेब कादरी (82.8%), आदित्य भगत (81.4%), आनंदी कुमारी (81.4%), हर्षिता लहरी (81%) व निखिल उरांव (80%) अंक अर्जित किये. वहीं, वाणिज्य संकाय में कुल 22 विद्यार्थी सम्मिलित हुए इसमें रागिनी उरांव (88.2%) अंक लाकर प्रथम, , प्रिया कुमारी (81.8%) द्वितीय, निशांत कुमार (79.4%) तृतिय, प्रांशु प्रिया (78.2%) तथा पियूष भट्ट ने (73.6%) अंक प्राप्त किया़ यहां बता दें कि शाहजेब कादरी ने आइटी में शत-प्रतिशत अंक अर्जित किया. विद्यार्थियों की इस सफलता पर प्राचार्य दिलीप कुमार सिंह के साथ-साथ सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं ने विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है. सामाजिक कार्यकर्ता अमरनाथ लकड़ा का निधन
लोहरदगा.13 मई को 82 वर्ष की उम्र में सामाजिक कार्यकर्ता अमरनाथ लकड़ा का निधन हो गया.14 मई को अपराह्न 2:00 बजे लूथरन कब्रिस्तान में उनका अंतिम संस्कार होगा. अमरनाथ लकड़ा अपने जीवनकाल में कासा संस्था के साथ जुड़कर समाजसेवा का काम करते थे. जरुरतमंद लोगों की सेवा के लिए वे जाने जाते थे. आदिवासी भाषा संस्कृति विशेषकर पेशा कानून के लिए इनका योगदान सराहनीय रहा. इनके निधन पर समाज के विभिन्न वर्ग के लोगों ने शोक व्यक्त किया है.
