लोहरदगा के 14 केंद्रों पर 19 को जेपीएससी परीक्षा, मोबाइल और गैजेट्स पर रहेगा पूर्ण प्रतिबंध

लोहरदगा के 14 केंद्रों पर 19 को जेपीएससी परीक्षा, मोबाइल और गैजेट्स पर रहेगा पूर्ण प्रतिबंध

लोहरदगा़ झारखंड लोक सेवा आयोग (जंपीएससी) द्वारा आयोजित झारखंड संयुक्त असैनिक सेवा (सीधी भर्ती) प्रारंभिक प्रतियोगिता परीक्षा-2025 की तैयारियों को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह रेस है. 19 अप्रैल को होने वाली इस परीक्षा को कदाचारमुक्त और शांतिपूर्ण संपन्न कराने के लिए उपायुक्त डॉ ताराचंद की अध्यक्षता में समाहरणालय सभाकक्ष में महत्वपूर्ण बैठक हुई. बैठक में प्रतिनियुक्त दण्डाधिकारियों, पुलिस पदाधिकारियों और केंद्राधीक्षकों को स्पष्ट निर्देश दिये गये कि परीक्षा के दौरान किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जायेगी. संदेहास्पद व्यक्तियों पर रहेगी नजर, मुस्तैद रहेंगे अधिकारी : उपायुक्त ने कहा कि आयोग इस परीक्षा को लेकर बेहद संवेदनशील है. उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि परीक्षा केंद्र के आसपास और महत्वपूर्ण स्थलों पर सघन जांच की जाये. संदेहास्पद व्यक्तियों से पूछताछ करने और अपनी ड्यूटी पर पूरी तरह मुस्तैद व चौकन्ना रहने की हिदायत दी गयी. सभी अधिकारियों को जेपीएससी की मार्गदर्शिका उपलब्ध कराते हुए उनके उत्तरदायित्वों से अवगत कराया गया. केंद्रों पर होगी सीसीटीवी से निगरानी : आयोग के गाइडलाइन के अनुसार, परीक्षा केंद्र में प्रवेश से पहले अभ्यर्थियों की गहन जांच होगी. मोबाइल या किसी भी प्रकार का इलेक्ट्रॉनिक गैजेट ले जाने पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा. केंद्राधीक्षकों को केंद्रों पर सफाई, पेयजल, बिजली की वैकल्पिक व्यवस्था और अनिवार्य रूप से सीसीटीवी अधिष्ठापन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया है. दो पालियों में होगी परीक्षा : यह परीक्षा दो पालियों में आयोजित होगी. प्रथम पाली सुबह 10 से दोपहर 12 बजे तक और द्वितीय पाली दोपहर तीन से शाम पांच बजे तक चलेगी. जिले में कुल 14 केंद्र बनाये गये हैं. बैठक में एसपी सादिक अनवर, डीडीसी दिलीप प्रताप सिंह शेखावत, एसी जितेंद्र मुंडा, एसडीओ अमित कुमार, एसडीपीओ श्रद्धा केरकेट्टा, डीएसपी समीर तिर्की सहित अन्य वरिष्ठ पदाधिकारी व केंद्राधीक्षक उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By SHAILESH AMBASHTHA

SHAILESH AMBASHTHA is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >