जय श्रीराम समिति ने निकाली भव्य शोभायात्रा, भजनों से राममय हुआ शहर

जय श्रीराम समिति ने निकाली भव्य शोभायात्रा, भजनों से राममय हुआ शहर

लोहरदगा़ जिला मुख्यालय स्थित ललित नारायण स्टेडियम में जय श्रीराम समिति ने विक्रम संवत 2083 के आगमन पर भव्य धार्मिक अनुष्ठान किया. इस मौके पर निकली विशाल शोभायात्रा और भक्ति जागरण से पूरा शहर राममय हो गया. शोभायात्रा स्टेडियम से शुरू होकर बरवाटोली चौक, मिशन चौक, मेन रोड, अपर बाजार, थाना टोली, अमला टोली, पावरगंज साइडिंग, बाबा मठ और न्यू रोड होते हुए वापस स्टेडियम पहुंची. मार्ग में जगह-जगह शरबत व पानी की व्यवस्था थी. समापन पर भक्तों ने भंडारे का प्रसाद ग्रहण किया. भजन संध्या और सम्मान समारोह : कार्यक्रम का शुभारंभ नप अध्यक्ष अनिल उरांव व अन्य अतिथियों ने दीप प्रज्वलित कर किया. भजन संध्या में कलाकारों ने राम भजनों, ””””चैता”””” और छठ गीतों से समां बांध दिया. इस दौरान समिति ने विभिन्न गांवों से आये सक्रिय कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों को उनकी निस्वार्थ सेवा के लिए अंगवस्त्र व शस्त्र भेंट कर सम्मानित किया. मंच संचालन मनोरमा कुमारी ने किया, जबकि अंत में मुख्य प्रभारी लक्ष्मी नारायण भगत ने आभार जताया. प्रमुख लोगों की मौजूदगी : आयोजन में पूर्व सांसद सुदर्शन भगत, पूर्व विधायक रमेश उरांव, नप अध्यक्ष अनिल उरांव, भैरव सिंह, ऋषि नाथ शाहदेव और संजय वर्मा, जिला संचालन समिति सदस्य सुषमा सिंह, अजय सोनी, अनूप गुप्ता, ओम महतो, परमेश्वर साहू, चंदन साहू, कन्हैया करवा, बजरंग करवा, चंदन अग्रवाल, कौशल मित्तल, विक्की कसेरा, संदीप पोद्दार, इंदिरा प्रधान, दीपक साहू, वार्ड पार्षद अभिषेक कुमार सूर्या, किसुन महतो, प्रतिमा देवी, रवि महली, सीमा देवी, अनीता देवी, पूर्णिमा देवी, सुनीता देवी, भारती देवी, बिंदिया देवी, सरस्वती देवी, उदय महतो व गणेश साहू सहित काफी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित थे. पूरा वातावरण भक्ति रस में डूबा रहा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Shailesh ambashtha

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >