सीएचसी में शुरू हुआ एचपीवी टीकाकरण अभियान

सीएचसी में शुरू हुआ एचपीवी टीकाकरण अभियान

किस्को. सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र किस्को में एचपीवी (ह्यूमन पैपिलोमा वायरस) टीकाकरण अभियान की विधिवत सुभारम्भ की गई.प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ अशोक कुमार ओड़िया,डॉ निकिता बोदरा,डॉ मृणालिनी एक्का,डॉ पवन कुमार प्रजापति,बीपीएम चंद्र-किशोर मानकी एवं एएनएम सीता कुमारी ने संयुक्त रूप से अभियान का उद्घाटन किया.अभियान की शुरुआत की पहले दिन दो टीका लगाया गया.डॉक्टरों ने बताया कि यह टीका बालिकाओं को सर्विकल कैंसर से बचाने के लिए महत्वपूर्ण है.अभिभावकों से अपनी बेटियों का समय पर टीकाकरण कराने की अपील की गई, ताकि भविष्य में उन्हें इस जानलेवा बीमारी के खतरे से सुरक्षित रखा जा सके.कार्यक्रम के दौरान स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सकों ने एचपीवी संक्रमण, उसके दुष्प्रभाव और टीकाकरण के महत्व पर विस्तार से जानकारी दी.लोगों को जागरूक करते हुए बताया गया कि समय पर लगाया गया टीका न केवल संक्रमण से बचाता है, बल्कि कैंसर के जोखिम से बचाता है.इस मौके पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में पहले दो बालिका को टीकाकरण कर अभियान की शुरुआत की गयी. बताया गया कि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र किस्को अंतर्गत किस्को एवं पेशरार प्रखंड में 14 बर्थडे के 15 से पहले के बीच के 811 बालिकाओं को टीकाकरण के लिए लक्ष्य निर्धारित है. डिवाइन पब्लिक स्कूल में वार्षिक परीक्षाफल घोषित , कक्षा टॉपर सम्मानित कुड़ू़ डिवाइन पब्लिक स्कूल चंदलासो मे सोमवार को वार्षिक परीक्षाफल घोषित किया गया. कक्षा टॉपर विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया. वार्षिक परीक्षा का परिणाम घोषित होने के बाद सभी कक्षाओं के कक्षा टॉपर विद्यार्थियों को विद्यालय के निदेशक ज्ञान गंगा सिंह व शिक्षकों के द्वारा मेडल पहनाकर सम्मानित किया गया. कक्षा नर्सरी ए मे मो० जुल्करनैन,कक्षा नर्सरी भी में र्वैष्णवी कुमारी,कक्षा एलकेजी में अदिबा, कक्षा युकेजी ए अमैरा फातिमा, कक्षा युकेजी मे जैद अरकम,कक्षा प्रथम ए मे फर्स्ट श्रेयस कुमार, कक्षा प्रथम भी में शिवम उरांव,कक्षा द्वितीय ए मे साक्षी उरांव,कक्षा द्वितीय बी में परी कुमारी,कक्षा तृतीय में अराध्या कुमारी,कक्षा चतुर्थ में सिद्धि कुमारी,कक्षा पंचम में शगुन सिंह,कक्षा षष्ठ मे प्रीतम भगत,कक्षा सप्तम में अनुष्का सिंह,कक्षा अष्टम में परी कुमारी, कक्षा नवम में कृति कुमारी साथ ही शत प्रतिशत अटेंडेंस के लिए कक्षा नवम की अनामिका, कक्षा सप्तम के शेखर एवं कक्षा पंचम की सगुण को मोमेंटो देकर विद्यालय के निदेशक ज्ञान गंगा सिंह ने सम्मानित किया. मौके पर विधालय के सभी शिक्षक व शिक्षिकाएं शामिल थें.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Shailesh ambashtha

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >