रामनवमी पर निकली भव्य शोभायात्रा, जयघोष से गूंजा क्षेत्र

रामनवमी पर निकली भव्य शोभायात्रा, जयघोष से गूंजा क्षेत्र

सेन्हा. प्रखंड की मुर्की तोड़ार पंचायत अंतर्गत बाजार डांडू के नेतृत्व में गुरुवार को रामनवमी पर भव्य शोभायात्रा सह जुलूस निकाला गया. इसके पूर्व श्रद्धालुओं ने घरों में महावीरी झंडे की पूजा-अर्चना की. इसके पश्चात जुलूस बाजार डांडू से प्रारंभ होकर चौकनी, निमटोली, तोड़ार, डोका, नवाटोली और हेसवे सहित विभिन्न गांवों का भ्रमण करते हुए वापस लौटा. रास्ते में जगह-जगह रामभक्तों का भव्य स्वागत किया गया. शोभायात्रा में शामिल युवक ढोल-नगाड़े और तासा की थाप पर जय श्रीराम के नारे लगा रहे थे. अखाड़ों में युवाओं ने लाठी, डंडा और तलवारबाजी के हैरतअंगेज करतब दिखाये. इस दौरान प्रशासन मुस्तैद रहा. मौके पर रामदेनी नायक, जनक नायक, योगेंद्र मिश्रा, दीपेश्वर भगत, नारायण उरांव, राजू नायक, सूर्य भूषण मिश्रा सहित सैकड़ों श्रद्धालु मौजूद थे. पुलिस अधीक्षक को समिति के सदस्यों ने आमंत्रित किया

लोहरदगा.थाना टोली रामनवमी पूजा समिति के सदस्यों ने पुलिस अधीक्षक सादिक अनवर रिजवी से शिष्टाचार भेंट कर उन्हें जुलूस के आगमन में सम्मिलित होने के लिए अनुरोध करते हुए आमंत्रित किया. इस मौके पर समिति के अध्यक्ष सुधांशु साहू, कार्यकारी अध्यक्ष अनिकेत साहू, कोषाध्यक्ष मयंक कुमार और उपाध्यक्ष अपूर्व राज मुख्य रूप से उपस्थित थे. समिति के सदस्यों ने एसपी का आभार प्रकट किया कि यह बड़े हर्ष का विषय है कि उन्होंने हमारे निमंत्रण को स्वीकार किया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Shailesh ambashtha

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >