गोल्ड मेडलिस्ट अराधना लकड़ा का झारखंड टीम में चयन

गोल्ड मेडलिस्ट अराधना लकड़ा का झारखंड टीम में चयन

लोहरदगा़ जिले की प्रतिभाशाली खिलाड़ी और गोल्ड मेडलिस्ट अराधना लकड़ा का चयन 36वीं पूर्वी क्षेत्र जूनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2025 के लिए झारखंड टीम में हुआ है. वह इस चैंपियनशिप में राज्य का प्रतिनिधित्व करेंगी. अराधना ने हाल ही में आयोजित द्वितीय जूनियर झारखंड राज्य सब-जूनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप, जामताड़ा में ट्राईथलॉन बी इवेंट में स्वर्ण पदक जीतकर यह उपलब्धि हासिल की थी. उनकी इस सफलता के बाद उन्हें झारखंड टीम में शामिल किया गया है. उपायुक्त डॉ ताराचंद कुमार ने अराधना को शुभकामना देते हुए कहा कि लोहरदगा के खिलाड़ियों में अपार संभावनाएं हैं. यदि उन्हें प्रोत्साहित किया जाये तो वे भारतीय टीम में शामिल होकर विश्व चैंपियनशिप और ओलंपिक तक पहुंच सकते हैं. उन्होंने आश्वासन दिया कि जिला प्रशासन खिलाड़ियों की प्रतिभा को निखारने और उनकी जरूरतों को पूरा करने के लिए हरसंभव सहयोग करेगा. इस मौके पर जिला एथलेटिक्स संघ के कार्यकारी सचिव किशोर कुमार वर्मा और जिला प्रशासन एथलेटिक्स सेंटर के कोच विकास कुमार महतो भी उपस्थित थे. अराधना लकड़ा झारखंड सरकार द्वारा आयोजित विशेष प्रशिक्षण शिविर के लिए रवाना हो गयीं हैं. वे 24-25 सितंबर को रांची में होने वाली 36वीं पूर्वी क्षेत्र जूनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप में ट्राईथलॉन बी इवेंट में भाग लेंगी. इस दौरान लोगों ने उसे शुभकामना दी़

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By SHAILESH AMBASHTHA

SHAILESH AMBASHTHA is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >