बड़की चांपी और सलगी के बीच सड़क दुरुस्त होगा लोहरदगा. जमशेदपुर पश्चिम के विधायक और दामोदर बचाओ आंदोलन के प्रणेता सरयू राय ने शनिवार को लोहरदगा के उपायुक्त संदीप कुमार मीणा से मुलाकात की. उन्होंने उनसे कहा कि झारखंड सरकार ने चूल्हा पानी को पर्यटन स्थल घोषित किया है, लेकिन इसे पर्यटन स्थल के समूह डी में रखा गया है. इस संबंध में उन्होंने पर्यटन सचिव से भी दूरभाष पर बात की. लोगों ने श्री राय को बताया कि लोहरदगा से चूल्हा पानी तक जाने के लिए बड़की चांपी और सलगी के बीच सड़क बेहद खराब है. इस पर उपायुक्त ने कहा कि वे सड़क की मरम्मत करा देंगे, ताकि श्रद्धालुओं को कष्ट न हो. श्री राय ने उपायुक्त से कहा कि चूल्हा पानी, लोहरदगा के सलगी पंचायत में है. इसलिए सलगी पंचायत के विकास का एक खाका खींचने की जरूरत है. इस पर उपायुक्त सहमत हुए. इसके लिए ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडेय सिंह से भी अनुरोध किया गया. इसके पूर्व श्री राय ने दामोदर महोत्सव के चूल्हा पानी में आयोजन के लिए सक्रिय कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की. प्रत्येक वर्ष गंगा दशहरा के दिन युगांतर भारती के तत्वावधान में दामोदर महोत्सव मनाया जाता है. चूल्हा पानी से लेकर धनबाद जिला में मैथन और पंचेत के बीच 44 स्थानों पर एक ही दिन दामोदर महोत्सव का आयोजन होता है.
जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय मिले लोहरदगा के उपायुक्त से
बड़की चांपी और सलगी के बीच सड़क दुरुस्त होगा
