मारवाड़ी समाज की महिलाओं का गणगौर पूजा हर्षोल्लास से संपन्न

मारवाड़ी समाज की महिलाओं का गणगौर पूजा हर्षोल्लास से संपन्न

लोहरदगा़ मारवाड़ी समाज की महिलाओं ने शनिवार को अखंड सौभाग्य का प्रतीक गणगौर महोत्सव पारंपरिक श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया. 18 दिनों तक चलने वाले इस अनुष्ठान का समापन ठाकुरबाड़ी तालाब में ईशर जी और गणगौर माता की प्रतिमाओं के विसर्जन के साथ हुआ. राजस्थानी वेशभूषा में सजी महिलाओं ने लोकगीतों और नृत्य के साथ शोभायात्रा निकाली. अखंड सौभाग्य और सुयोग्य वर की कामना : होली के दूसरे दिन से शुरू होने वाले इस पर्व में कुंवारी कन्याओं ने मनचाहे वर और नवविवाहितों ने पति की लंबी आयु के लिए पूजा-अर्चना की. मारवाड़ी सम्मेलन के जिला अध्यक्ष दीपक सर्राफ ने गणगौर और सरहुल की बधाई देते हुए कहा कि दोनों ही पर्व प्रकृति और लोक संस्कृति से जुड़े हैं, जिन्हें शहर में सभी मिलजुल कर मनाते हैं. तालाब में गूंजे विदाई के गीत : तालाब तट पर विसर्जन से पूर्व महिलाओं ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर बधाई दी. प्रतिमाओं का मनमोहक श्रृंगार आकर्षण का केंद्र रहा. इस मौके पर ममता बंका, अनीता पोद्दार, अंजली सर्राफ, दीपा पोद्दार, मीणा बंका, मंजू पोद्दार, नेहा अग्रवाल, अंकिता बंका, नीलू शर्मा, रखिया पोद्दार,रितु शर्मा, मीना बंका, निधि बंका, रेखा बंका, रश्मि अग्रवाल, रिशु पोद्दार, उषा पोद्दार, मंजू पोद्दार, प्रिया पोद्दार, रज्जो मोदी, मंजू मोदी, अंजू सर्राफ, दीप्ति शर्मा, रेणु सर्राफ, प्रीति बंका, प्रीति राजगढ़िया, समीक्षा राजगढ़िया, निर्जला शर्मा, प्रीति केडिया, निधि पोद्दार, सीमा केडिया सहित समाज की दर्जनों महिलाएं उपस्थित थीं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By SHAILESH AMBASHTHA

SHAILESH AMBASHTHA is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >