सेन्हा. अवैध बालू उठाव और परिवहन मामले में खनिज संपदा चोरी एवं राजस्व क्षति के तहत अंचलाधिकारी सेन्हा के पत्रांक 70 दिनांक 17 फरवरी 2025 के आलोक में ट्रैक्टर मालिक व चालक के विरुद्ध सेन्हा थाना में कांड संख्या 19/25 प्राथमिकी दर्ज की गयी. विदित हो कि सेन्हा थाना क्षेत्र के डांडू ग्राम स्थित दक्षणी कोयल नदी जमुरा बालू घाट से अवैध बालू उठाव करने की सूचना पर पुलिस द्वारा कारवाई के क्रम में बिना रजिस्ट्रेशन नम्बर के एक ट्रैक्टर जब्त किया गया था. जिस पर अग्रतर कार्रवाई के लिए पुलिस द्वारा संबंधित विभाग को सूचनार्थ भी किया गया था.सूचना के पश्चात जब्त ट्रैक्टर के सत्यापन के बाद सेन्हा थाना में प्राथमिकी दर्ज की गयी और ट्रैक्टर मालिक एवं चालक के विरुद्ध खनिज सम्पदा चोरी करने तथा विभाग को राजस्व का क्षति पहुंचाने के आरोप पर खनन अधिनियम के तहत पुलिस द्वारा कार्रवाई की जा रही है. वहीं जानकारी के अनुसार बताया जाता है कि रविवार को सुबह में कोयल नदी से अवैध बालू उठाव एवं परिवहन करने की गुप्त सूचना पर मोदस्सर नजर मंसूरी अंचलाधिकारी सेन्हा के द्वारा कार्रवाई करने का निर्देश सेन्हा पुलिस को दिया गया.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
