ट्रेन में बिना टिकट यात्रियों से वसूला गया जुर्माना

ट्रेन में बिना टिकट यात्रियों से वसूला गया जुर्माना

लोहरदगा. रेलवे प्रशासन ने बिना टिकट यात्रा पर अंकुश लगाने के लिए शुक्रवार को रांची-लोहरदगा पैसेंजर ट्रेन में सघन टिकट जांच अभियान चलाया. सीसीआइ दिनेश कुमार के नेतृत्व में टीटीइ और आरपीएफ जवानों की टीम ने विभिन्न बोगियों में जांच की. इस दौरान दर्जनों यात्री बिना टिकट सफर करते पकड़े गये, जिनसे मौके पर ही नियमानुसार जुर्माना वसूला गया. सीसीआइ दिनेश कुमार ने यात्रियों से वैध टिकट लेकर ही सफर करने की अपील की. उन्होंने बताया कि भीड़ से बचने के लिए यात्री एमएसटी का लाभ ले सकते हैं, जो मात्र 270 रुपये में एक माह और 2920 रुपये में साल भर के लिए उपलब्ध है. इसके अलावा, यात्रियों की सुविधा के लिए ईरगांव से लोहरदगा तक रेलवे की ओर से नि:शुल्क बस सेवा चलायी जा रही है, जिसका लाभ वैध टिकट धारक उठा सकते हैं. अचानक हुई इस कार्रवाई से बिना टिकट यात्रा करने वालों में हड़कंप मचा रहा. अनियंत्रित वाहन ने बिजली के पोल को मारा धक्का, आपूर्ति ठप

कुड़ू. रांची-कुड़ू मुख्य पथ (एनएच-39) पर ढुलुवांखूंटा के समीप शुक्रवार को एक तेज रफ्तार अनियंत्रित चेचिस ने बिजली के पोल को जोरदार धक्का मार दिया. टक्कर इतनी भीषण थी कि पोल पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया. गनीमत रही कि पोल से टकराने के बाद वाहन रुक गया, अन्यथा वह सड़क किनारे स्थित दुकानों व मकानों में घुस सकता था. बताया जाता है कि चालक को अचानक झपकी आने के कारण यह हादसा हुआ. इस घटना में चालक को मामूली चोट आयी है. पोल क्षतिग्रस्त होने से क्षेत्र की बिजली आपूर्ति पूरी तरह ठप हो गयी है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Shailesh ambashtha

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >