फोटो.डोर टू डोर भ्रमण के दौरान विद्यालय में 5 शिक्षक शिक्षिका व 130 छात्र छात्राओं को दवा खिलाया गया सेन्हा. प्रखंड क्षेत्र में डोर टू डोर भ्रमण के दौरान विद्यालय में शिक्षक शिक्षिका व छात्र छात्राओं को फाइलेरिया रोधी एमडीटी की दवा खिलाई गयी. झारखंड सरकार के स्वास्थ्य मंत्रालय के निर्देशानुसार एमडीए कार्यक्रम के तहत 10 फरवरी से 25 फरवरी तक फाइलेरिया उन्मूलन अभियान चलाया जा रहा है. जिस निमित 10 फरवरी को प्रखंड क्षेत्र के सभी बूथों में फाइलेरिया उन्मूलन रोधी दवा खिलायी गयी थी. वहीं प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ संजीत आनंद ने बताया कि एमडीए कार्यक्रम के तहत 25 फरवरी तक 02 वर्ष से ऊपर उम्र के लोगो को फाइलेरिया की दवा खिलाई जायेगी.जिस निमित प्रखंड क्षेत्र के 116 बूथों में दवा खिलाई गयी थी. वहीं झारखण्ड सरकार के स्वास्थ्य व परिवार कल्याण मंत्रालय के निर्देशानुसार 11 फरवरी से 25 फरवरी तक स्वास्थ्य कर्मी एएनएम, स्वास्थ्य सहिया और आंगनबाड़ी सेविकाओं तथा स्वास्थ्य वोलेंटियरों द्वारा डोर टू डोर भ्रमण कर फाइलेरिया की दवा खिलायी जा रही है. जिसमे गर्भवती महिला,अधिक उम्र के व्यक्तियों और बीमार व्यक्तियों को छोड़ कर वंचित सभी लोगों को फाइलेरिया की दवा खिलानी है. साथ ही सभी लोगों से फाइलेरिया रोधी दवा का उपयोग करने के लिये अपील की गयी है. जिसे किसी व्यक्ति का पैर हाथी पांव नही बने और लोगों का फाइलेरिया बीमारी से बचाव हो सके फाइलेरिया रोग मच्छर के काटने से होता है. जिसका लक्षण काफी समय बाद दिखाई देता हैं. मौके पर चिकित्सा कर्मी मृत्युंजय कुमार, सीएचओ प्रियंका कुजूर, स्वास्थ्य सहिया शकुंतला देवी, सेविका मालती देवी समेत अन्य स्वास्थ्य कर्मी,एएनएम, स्वास्थ्य सहिया व सेविकाएं तथा वोलेंटियर मौजूद थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
