27 को सुबह 11 बजे से जुलूस की समाप्ति तक भारी वाहनों का प्रवेश निषेध

27 को सुबह 11 बजे से जुलूस की समाप्ति तक भारी वाहनों का प्रवेश निषेध

लोहरदगा़ रामनवमी-2026 पर जिला के विभिन्न रूटों से जुलूस निकाला जायेगा. इसके मद्देनजर प्रभारी पदाधिकारी, यातायात, लोहरदगा द्वारा 27 मार्च को पूर्वाह्न 11 बजे से जुलूस की समाप्ति तक लोहरदगा जिला के विभिन्न प्रवेश पथों पर चिह्नित स्थानों में भारी वाहनों के प्रवेश निषेध की आवश्यकता जतायी गयी है. प्रभारी पदाधिकारी, यातायात, लोहरदगा के अनुरोध के आलोक में एसडीओ तथा एसडीपीओ लोहरदगा के संयुक्त आदेश पर 27 मार्च को पूर्वाह्न 11 बजे से जुलूस की समाप्ति तक जिला में प्रवेश प्वाइंट शंख पिकेट, किस्को मोड़, इमली चौक, बक्सीडीपा, कंडरा चौक, बीएस कॉलेज पिकेट, जूरिया मोड़ पर बड़े व भारी वाहनों के प्रवेश को निषेध किया गया है. किस्को में पुलिस का फ्लैग मार्च किस्को. रामनवमी को शांतिपूर्ण संपन्न कराने को लेकर प्रशासन अलर्ट मोड पर है. सीओ अजय कुमार और थाना प्रभारी मानस कुमार साधु के नेतृत्व में पुलिस व होमगार्ड जवानों ने किस्को व नवाडीह के संवेदनशील क्षेत्रों में फ्लैग मार्च किया. अधिकारियों ने आमजन से संवाद कर निर्भीक होकर त्योहार मनाने का संदेश दिया और अफवाह फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी. बगड़ू थाना प्रभारी दिनेश कुमार भी क्षेत्र में नजर बनाये हुए हैं. जुलूास को लेकर सभी प्रमुख चौक-चौराहों पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Shailesh ambashtha

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >