डॉ. आंबेडकर सामाजिक न्याय और समानता के योद्धा थे
लोहरदगा . लोहरदगा ग्राम स्वराज्य संस्थान के सभागार में डॉ. भीमराव आंबेडकर जयंती के अवसर पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम की शुरुआत संस्थान के सचिव सीपी यादव ने बाबा साहेब के चित्र पर पुष्पमाला अर्पित कर की. उन्होंने कहा कि डॉ. आंबेडकर केवल संविधान निर्माता ही नहीं, बल्कि सामाजिक न्याय और समानता के महान योद्धा थे. उन्होंने वंचित और शोषित वर्गों के अधिकारों के लिए संघर्ष किया और हमें उनके विचारों को आत्मसात कर शिक्षा, समानता और भाईचारे को बढ़ावा देना चाहिए. प्रोग्राम मैनेजर विक्रम कुमार ने कहा कि डॉ. आंबेडकर का जीवन संघर्ष, शिक्षा और आत्मसम्मान का प्रतीक है. उन्होंने सिद्ध किया कि शिक्षा ही समाज में परिवर्तन का सबसे सशक्त माध्यम है. युवाओं को उनके जीवन से प्रेरणा लेकर अपने अधिकारों के प्रति जागरूक होना चाहिए और समाज में सकारात्मक बदलाव लाने के लिए आगे आना चाहिए. उन्होंने संकल्प दिलाया कि हम भेदभाव रहित समाज के निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाएंगे और देश के विकास में योगदान देंगे. इस अवसर पर संस्था के कोषाध्यक्ष केशव कुमार पाठक, लेखपाल धनेश्वर यादव, गणेश कुमार, रूपेश मिश्रा, मुकेश साहू, द्रोपदी कुजूर, पूनम कुजूर, गौरव कुमार, ब्रजेश कुमार, विवेक कुमार, जितेंद्र कुमार, धनेश उरांव, सचिन मरांडी, हनुक कच्छप, नेहा परवीन सहित एलजीएस के सभी कार्यकर्ता उपस्थित थे. कार्यक्रम ने सभी को बाबा साहेब के आदर्शों पर चलने और समाज में समानता व न्याय स्थापित करने का संकल्प दिलाया.लो...लोहरदगा ग्राम स्वराज्य संस्थान के सभागार में कार्यक्रम का आयोजन किया गया
लोहरदगा ग्राम स्वराज्य संस्थान के सभागार में डॉ. भीमराव आंबेडकर जयंती के अवसर पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया.
