बाल विवाह न करें, बेटियों को शिक्षित करें अभिभावक : डालसा

बाल विवाह न करें, बेटियों को शिक्षित करें अभिभावक : डालसा

कुड़ू़ नालसा नई दिल्ली तथा झालसा रांची के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकार लोहरदगा के अध्यक्ष राजकमल मिश्रा एवं सचिव राजेश कुमार के मार्गदर्शन से पीएलवी मीना कुमारी, जीत नारायण शाही, प्रभु दयाल पांसी, धनेश्वर साहू ने सोमवार को प्रखंड के बेहरा टोली में डोर टू डोर विधिक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया़ इसमें बाल विवाह, डायन-बिसाही, नशा से होने वाले नुकसान, भूमि संबंधित विवाद, साक्षरता एवं बाल संरक्षण सेवा सहित अन्य मामलों को लेकर जागरूकता अभियान चलाया गया. इसमें 1098 और नालसा के टोल फ्री नंबर 15100 की जानकारी पीएलवी द्वारा दिया गया़ साथ ही थाना, प्रखंड व पंचायत में नियुक्त पीएलवी क्रियाकलापों के संबंध में ग्रामीणों को बताया गया कि किसी भी समय ग्रामीण सहायता लेकर अपने बातों को डालसा कार्यालय में रख सकते हैं. ग्रामीणों को जागरूक करते हुए पूरे गांव में जागरूकता रैली निकाली गयी. सड़क दुर्घटना में बीआरपी घायल

भंडरा़ प्रखंड संसाधन केंद्र भंडरा में कार्यरत बीआरपी निशांत कुमार भंडरा-बेड़ो सड़क पर नौडीहा के पास सड़क दुर्घटना में घायल हो गये. निशांत कुमार सुबह नौ बजे विद्यालय निरीक्षण के लिए बाइक से जा रहे थे. इसी क्रम में नौडीहा चौक के पास बाइक अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गयी. स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भंडरा पहुंचाया गया. जहां प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए रांची रेफर कर दिया गया. निशांत कुमार को प्रखंड संसाधन केंद्र के सहयोगी बीपीओ राम विजय खलखो एवं सीआरपी महावीर साहू ने उन्हें इलाज के लिए रांची पहुंचाया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By SHAILESH AMBASHTHA

SHAILESH AMBASHTHA is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >