लोहरदगा : रामनवमी की शोभायात्रा को अनियंत्रित डीजे वैन ने रौंदा, 2 की मौत, 4 गंभीर

लोहरदगा जिले में रामनवमी की शोभायात्रा में हुए हादसे में 2 महिला की मौत हो गई. 2 दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए हैं. 4 घायलों को रिम्स भेज दिया गया है.

लोहरदगा जिले में रामनवमी के दिन एक हादसा हो गया. शोभायत्रा के दौरान बुधवार (17 अप्रैल को) डीजे वाहन अनियंत्रित हो गया और कई लोगों को रौंद दिया. इसमें 2 लोगों की मौत हो गई और दो दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए. 4 की हालत गंभीर है.

वैन के पलटने से घटनास्थल पर ही एक महिला की हो गई मौत

वैन के दुर्घटनाग्रस्त होने की वजह से एक महिला की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी. एक दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए हैं. सभी घायलों को आनन-फानन में सदर अस्पताल पहुंचाया गया. सभी का सदर अस्पताल में इलाज चल रहा है.

कई लोग गंभीर रूप से घायल, रिम्स भेजे जाएंगे

बताया जा रहा है कि दुर्घटना में कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं. ऐसे 4 लोगों को राजधानी रांची स्थित राजेंद्र इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (रिम्स) भेज दिया गया है. घटना के बाद राणा चौक पर अफरा-तफरी मच गई.

बाजार समिति के पीछे रहने वाली सोनी की हो गई मौत

रामनवमी जुलूस में पिकअप वाहन में बंधे डीजे वाला वाहन अनियंत्रित होकर जुलूस में शामिल लोगों को रौंदते हुए आगे बढ़ गया. दुर्घटना में शहरी क्षेत्र की रियाडा की रहने वाली 17- 18 साल की लड़की सोनी की मौत हो गई. वह बाजार समिति के पीछे की रहने वाली थी.

24-25 लोग हो गए दुर्घटना में घायल

इस दुर्घटना में 24-25 लोग घायल हो गए. सभी घायलों का इलाज सदर अस्पताल में इलाज किया गया. गंभीर रूप से घायल 4 लोगों को बेहतर इलाज के लिए रिम्स रेफर कर दिया गया. सदर अस्पताल में अचानक इतनी संख्या में पहुंचे मरीजों की वजह से सदर अस्पताल में अफरा-तफरी का माहौल पैदा हो गया.

रामनवमी जुलूस में शामिल लोग भी भागकर सदर अस्पताल पहुंचे

रामनवमी जुलूस में शामिल लोग सदर अस्पताल पहुंचे और घायलों का हाल-चाल जाना. साथ ही उनके इलाज की व्यवस्था में भी जुट गए. डॉक्टरों की कमी के कारण घायलों का इलाज बेहतर तरीके से नहीं हो पा रहा था. इसकी वजह से कुछ देर के लिए लोग आक्रोशित भी हो गए. बाद में वहां मौजूद डॉक्टरों ने बारी-बारी से सभी घायलों का इलाज किया.

डीसी, एसपी ने दिये घायलों के बेहतर इलाज के आदेश

घटना की जानकारी मिलने के बाद डीसी डॉ बाघमारे प्रसाद कृष्ण, एसपी हरीश बिन जमां, डीडीसी दिलीप सिंह शेखावत सरदार अस्पताल पहुंचे और घायलों का इलाज बेहतर तरीके से करने का निर्देश दिया. प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि जुलूस राणा चौक से आगे बढ़ रहा था. इसी क्रम में डीजे बंधा पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर जुलूस में शामिल लोगों को रौंदते हुए आगे बढ़ गया. इस दुर्घटना में एक युवती की मौत हो गई. जबकि एक दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए.

Also Read : लोहरदगा में सड़क हादसा, तीन नाबालिगों की मौत, कई घायल

Also Read : लोहरदगा : कार और टेंपो की टक्कर में आधा दर्जन यात्री घायल

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >