अलविदा जुमे पर उमड़ी भीड़, सड़कों पर नमाजियों ने मांगी अमन-चैन की दुआ

अलविदा जुमे पर उमड़ी भीड़, सड़कों पर नमाजियों ने मांगी अमन-चैन की दुआ

लोहरदगा़ माहे रमजान के अंतिम जुमे यानी अलविदा जुमा पर शुक्रवार को जिले के शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा. जामा मस्जिद समेत तमाम मस्जिदों में हजारों की संख्या में मुस्लिम धर्मावलंबियों ने नमाज अदा कर देश और समाज में सुख, शांति व भाईचारे की सामूहिक दुआ मांगी. इसके साथ ही पवित्र रमजान माह को विदाई दी गयी और अब अकीदतमंदों को ईद के चांद का बेसब्री से इंतजार है. मस्जिदें छोटी पड़ीं, सड़कों पर अदा की गयी नमाज : शहर की मुख्य जामा मस्जिद में नमाजियों की तादाद इतनी अधिक थी कि मस्जिद परिसर छोटा पड़ गया. ऐसे में काफी संख्या में बच्चों, युवाओं और बुजुर्गों ने कड़ी धूप के बावजूद सड़क पर ही सफें बिछाकर पूरी श्रद्धा के साथ नमाज अदा की. जामा मस्जिद के अलावा बेलाल मस्जिद, बंगले वाली मस्जिद, मोती मस्जिद, मस्जिदे कुरैश, गौस-ए-पाक, ताजउल मुनीर और पावरगंज मस्जिद में भी भारी भीड़ देखी गयी. नमाज के बाद लोगों ने एक-दूसरे से गले मिलकर मुबारकबाद दी. सुरक्षा के रहे कड़े इंतजाम, रूट डायवर्ट : प्रशासन की ओर से विधि-व्यवस्था बनाये रखने के लिए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किये गये थे. जामा मस्जिद के समीप मुख्य पथ पर नमाज के दौरान भारी वाहनों का प्रवेश पूरी तरह वर्जित कर दिया गया था, ताकि नमाजियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो. शहर के संवेदनशील चौक-चौराहों पर भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गयी थी. शांतिपूर्ण माहौल में नमाज संपन्न होने के बाद अब बाजारों में ईद की खरीदारी तेज हो गयी है, खासकर बच्चों में त्योहार को लेकर भारी उत्साह देखा जा रहा है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Shailesh ambashtha

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >