लोहरदगा से गोपी कृष्ण कुंवर की रिपोर्ट
Lohardaga News: चंदवा-लोहरदगा रोड से अवैध ब्राउन शुगर की खरीद-बिक्री के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई की है. अवैध ब्राउन शुगर की खरीद-बिक्री के लिए ले जाया जा रहा था जिस पर सदर थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो लोगों को गिरफ्तार किया. रत्नेश मोहन ठाकुर, पु०नि० सह थाना प्रभारी, लोहरदगा, पु०अ०नि० आर्दश कुमार, स०अ०नि० चंद्रदीप मेहता और सशस्त्र बल लोहरदगा थाना के साथ एक छापेमारी दल का गठन किया गया.
वाहन चेकिंग के दौरान पकड़े गए आरोपी
अंचलाधिकारी, लोहरदगा के साथ गठित टीम द्वारा कुजरा, दुर्गा मंदिर के पास वाहन चेकिंग के दौरान एक काले रंग की थार गाड़ी को रोका गया. रोकी गई गाड़ी में दो लड़के सवार थे, जिनसे बारी बारी से नाम पता पूछने पर वाहन चला रहे लड़के ने अपना नाम साजन नायक उम्र-26 वर्ष पिता सुरेन्द्र नायक पता- अम्बेडकरनगर कस्तूरबा स्कूल के पास, थाना और जिला- लोहरदगा बताया. वहीं, दूसरा राजन कुमार महतो उम्र-23 वर्ष पिता- रामलाल महतो पता ग्राम-ईंटा, थाना और जिला-लोहरदगा बताया.
तलाशी में ब्राउन शुगर बरामद
पुलिस ने दोनों युवकों की तलाशी ली. तलाशी के दौरान, चालक के सीट के नीचे बिछाए हुए काले रंग के मैट के नीचे छिपाकर रखे सफेद रंग के कागज में लपेटे हुए ब्राउन शुगर की बरामदगी हुई. दोनों युवकों द्वारा बताया गया कि बरामद पदार्थ अवैध मादक पदार्थ ब्राउन शुगर है. इलेक्ट्रॉनिक तराजू से वजन करने पर इसकी मात्रा करीब 10 ग्राम पाई गई.
गाड़ी और मोबाइल जब्त
पुलिस ने गाड़ी और 2 मोबाइल जब्त किया. पुलिस ने दोनों युवकों को गिरफ्तार कर लिया है. इस संबंध में लोहरदगा थाना कांड सं०-80/26 दिनांक-18.05.2026 धारा-17(b)/21(b)/22(b)/29 NDPS ACT दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है.
यह भी पढ़ें: सरायकेला-खरसावां: कुचाई के आश्रम आवासीय विद्यालय में पुलिस ने चलाया जागरूकता अभियान
यह भी पढ़ें: धनबाद : टाटा स्टील के भेलाटांड कोलियरी में ठेका मजदूरों की अनिश्चितकालीन हड़ताल, उत्पादन ठप
