पथ संचलन निकाल भैया-बहनों ने दी हिन्दू नववर्ष की मंगलकामना

पथ संचलन निकाल भैया-बहनों ने दी हिन्दू नववर्ष की मंगलकामना

लोहरदगा़ मनोहर लाल अग्रवाल सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज व शीला अग्रवाल सरस्वती विद्या मंदिर के भैया-बहनों द्वारा हिंदू नववर्ष के शुभ अवसर पर भव्य पथ संचलन निकाला गया. इस दौरान भैया-बहनों ने पूरे समाज को नववर्ष की मंगलकामना दी. कार्यक्रम की औपचारिक शुरुआत महाविद्यालय के प्राचार्य बिपिन कुमार दास, आचार्यों और भैया-बहनों द्वारा डॉ केशव बलिराम हेडगेवार की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलन और पुष्पार्चन के साथ हुई. इस दौरान डॉ हेडगेवार का जन्मोत्सव श्रद्धापूर्वक मनाया गया. सामूहिक कविता गायन और प्रतियोगिता : इस अवसर पर सामूहिक रूप से पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की प्रसिद्ध कविता हिन्दू तन-मन हिन्दू जीवन, रग-रग हिन्दू मेरा परिचय का सस्वर गायन किया गया. नववर्ष की खुशी में शुभकामना पत्र निर्माण प्रतियोगिता का आयोजन हुआ, इसमें भैया-बहनों ने आकर्षक कार्ड बनाकर अपनी रचनात्मकता का प्रदर्शन किया. प्राचार्य बिपिन कुमार दास ने अपने संबोधन में कहा कि हिंदू नववर्ष भारतीय संस्कृति में विशेष महत्व रखता है. यह नव संवत्सर (विक्रम संवत) का प्रारंभ है, जो नयी ऊर्जा, आशा और सकारात्मक परिवर्तन का प्रतीक है. प्रकृति में नव चेतना और पौधरोपण : प्राचार्य ने आगे कहा कि इस दिन से प्रकृति में भी नव चेतना का संचार होता है और लोग इसे नये संकल्प के साथ मनाते हैं. इस मौके पर महाविद्यालय परिसर में पौधरोपण भी किया गया. कार्यक्रम में नीतू कुमारी, रेणु, रश्मि साहू, ऋद्धि मिश्रा, कविता, सनोज साहू, रितेश पाठक, आरती भगत, शिखा राय, रोहित सहित कई शिक्षक-शिक्षिकाएं और भैया-बहन मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Shailesh ambashtha

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >