रक्तदान सामाजिक जिम्मेदारी : डॉ. एसएन चौधरी

रक्तदान सामाजिक जिम्मेदारी : डॉ. एसएन चौधरी

लोहरदगा़ वोलेंटरी ब्लड डोनर्स एसोसिएशन और इमरजेंसी केयर के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित दो दिवसीय राज्य स्तरीय प्रशिक्षण सह जागरूकता कार्यक्रम का रविवार को नगर भवन में समापन हुआ. इसमें मुख्य अतिथि के रूप में रांची के प्रसिद्ध ऑर्थो सर्जन डॉ विशाल, गुमला के सिविल सर्जन डॉ शंभू नाथ चौधरी और व्यवसायी विवेक अग्रवाल शामिल हुए. नियमित रक्तदान से बचेगा जीवन : सिविल सर्जन डॉ शंभू नाथ चौधरी ने कहा कि रक्तदान एक महत्वपूर्ण सामाजिक जिम्मेदारी है. मरीजों की बढ़ती जरूरत के अनुसार रक्त की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए युवाओं को नियमित रक्तदान के लिए आगे आना चाहिए. डॉ विशाल ने कहा कि एक स्वस्थ समाज के लिए मजबूत रक्तदाता समूह का होना अनिवार्य है. इससे बढ़कर कोई दूसरा पुनीत मानवीय कार्य नहीं है. वहीं, विवेक अग्रवाल ने इमरजेंसी केयर की टीम भावना और उनके द्वारा किये जा रहे कार्यों की सराहना की. विभिन्न राज्यों के प्रतिनिधि हुए शामिल : इस मौके पर रक्तदान के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले रक्तदाताओं, निजी अस्पताल संचालकों और विभिन्न संस्थाओं के सदस्यों को मोमेंटो व प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया. कार्यक्रम में झारखंड के अलावा बिहार, ओडिशा, दिल्ली और पश्चिम बंगाल से आये प्रतिनिधियों, चिकित्सकों और स्वास्थ्य कर्मियों ने हिस्सा लिया. मौके पर इमरजेंसी केयर के अध्यक्ष विक्रम चौहान, सचिव देशराज गोयल, कोषाध्यक्ष सजल कुमार, जितेंद्र सिंह सहित काफी संख्या में सदस्य मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Shailesh ambashtha

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >