कार्यकर्ता प्रशिक्षण को लेकर भाजपा की बैठक

कार्यकर्ता प्रशिक्षण को लेकर भाजपा की बैठक

कैरो लोहरदगा: कैरो प्रखंड भारतीय जनता पार्टी की बैठक प्रखंड अध्यक्ष राजेंद्र महतो की अध्यक्षता में देवी मंडप के समीप हुई.बैठक में झारखंड प्रदेश भाजपा अध्यक्ष आदित्य साहु के द्वारा दिल्ली से किए गए प्रेस कॉन्फ्रेंस का लाइव प्रसारण को भी प्रखंड के सभी भाजपा कार्यकर्ताओं ने सुना. प्रदेश अध्यक्ष के लाइव प्रसारण के माध्यम से रामनवमी त्यौहार पर मंगलवारी जुलूस में हजारीबाग विशुनगढ़ के कुशांबो गांव के बच्ची के दुष्कर्म की घटना घटित हुई जो मानवता को शर्मशार करने वाली सामूहिक बलात्कार की घटना को अंजाम दिया गया,इस घटना पर बच्ची की मौत भी हुई और चार दिनों तक उसके घर में प्लास्टिक मे लपेट कर शव को रखा गया.जिसका भाजपा परिवार ने घटना की कड़ी निन्दा की.वंही बैठक मे आगामी 4 और 5 अप्रैल को दो दिवसीय प्रशिक्षण के निमित विशेष कार्य योजना बनाई गई. बैठक में जनजाति मोर्चा के प्रदेश सदस्य बजरंग उरांव, भाजपा पूर्व जिला उपाध्यक्ष सुरज मोहन साहु,पूर्व प्रखंड अध्यक्ष लखन उरांव,जिला मंत्री कैलाश महतो,जिला कार्यसमिति सदस्य श्रवण मुंडा,विशेश्वर प्रसाद दीन,मनिंद्र शाह,गोविंद महतो,मनोज साहु, प्रदीप लोहरा,संजय महली, निरंजन पांडे,धनंजय राम वर्मा, सुखन उरांव,गोविंद महतो, दिवाकर सिंह, विक्रांत कुमार, देवल महतो, विश्राम कुमार समेत कई लोग उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Shailesh ambashtha

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >