शहीद दिवस पर याद किये गये भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु

शहीद दिवस पर याद किये गये भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु

लोहरदगा़ एमएलए महिला कॉलेज लोहरदगा में सोमवार को शहीद दिवस पर महान क्रांतिकारी भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु को भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की गयी. कॉलेज के प्राचार्य स्नेह कुमार, शिक्षक-शिक्षकेतर कर्मचारियों और छात्राओं ने शहीदों के चित्र पर पुष्प अर्पित कर देश की स्वाधीनता के लिए उनके सर्वोच्च बलिदान को नमन किया. क्रांतिकारियों से प्रेरणा लेने की जरूरत : इस मौके पर प्राचार्य स्नेह कुमार ने कहा कि भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु के साथ-साथ चंद्रशेखर आजाद, उधम सिंह और अशफाक उल्लाह खान जैसे वीर क्रांतिकारियों के जीवन से युवाओं को प्रेरणा लेनी चाहिए. उन्होंने कहा कि इन महान सपूतों के लिए राष्ट्र हमेशा सर्वोपरि रहा. युवाओं में अपनी हर सांस और हर प्रयास को देश के प्रति समर्पित करने का जज्बा होना चाहिए. कलम और बंदूक दोनों से लड़ी आजादी की जंग : प्राचार्य ने छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि भगत सिंह न्याय के प्रबल पक्षधर थे और अन्याय के खिलाफ आवाज उठाना अपना धर्म समझते थे. उन्होंने न केवल हथियारों से, बल्कि अपनी धारदार कलम से भी आजादी की अलख जगायी. बहुत कम उम्र में ही उनकी विलक्षण प्रतिभा के कारण कई अखबारों में उनके आलेख छपते थे. कार्यक्रम में कॉलेज के सभी शिक्षक और कर्मचारी उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Shailesh ambashtha

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >