विश्व मलेरिया दिवस पर बड़गाईं में जागरूकता कार्यक्रम

कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय और राजकीय मध्य विद्यालय में क्विज प्रतियोगिता का भी आयोजन

कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय और राजकीय मध्य विद्यालय में क्विज प्रतियोगिता का भी आयोजन भंडरा लोहरदगा. सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भंडरा के तत्वावधान में कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय और राजकीय मध्य विद्यालय बड़गाईं में विश्व मलेरिया दिवस मनाया गया. इस दौरान विद्यार्थियों को मलेरिया के कारण, लक्षण और बचाव के उपायों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गयी. कार्यक्रम में मलेरिया टेक्निकल सुपरवाइजर इंचार्ज राम कुमार महतो ने बताया कि 25 अप्रैल को हर वर्ष विश्व मलेरिया दिवस के रूप में मनाया जाता है. उन्होंने कहा कि मलेरिया एक संक्रामक बीमारी है जो मादा एनोफिलिस मच्छर के काटने से फैलती है. राम कुमार महतो ने बताया कि मलेरिया के मुख्य लक्षण कंपकपी और जाड़े के साथ बुखार, सिरदर्द, बदन दर्द, उल्टी, बेचैनी और कमजोरी हैं. बुखार होने पर तुरंत नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र जाकर खून की जांच और पूर्ण उपचार करवाना चाहिए. बचाव के लिए मच्छरदानी का प्रयोग, घरों के अंदर डीडीटी का छिड़काव और जल जमाव को रोकना आवश्यक है. कार्यक्रम के दौरान विद्यालय में क्विज प्रतियोगिता भी आयोजित की गई, जिसमें विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया. प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्रों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया. इस अवसर पर एमटीएस इंचार्ज राम कुमार महतो के साथ विद्यालय की प्राचार्या और शिक्षिकाएं भी उपस्थित थीं. स्वास्थ्य विभाग की ओर से बच्चों को स्वच्छता और स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Akarsh Aniket

Akarsh Aniket is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >