अल्पसंख्यकों के हित पर बल

लोहरदगा : राष्ट्रीय मुसलिम मंच की बैठक मौलाना जियाउल हक असर्फी की अध्यक्षता में होटल दिव्या पैलेस में हुई. मौके पर मौलाना असर्फी ने राष्ट्रीय मुसलिम मंच की जानकारी विस्तार पूर्वक दी. उन्होंने बताया कि हर धर्म, जाति के लोग एक-दूसरे धर्म के सामाजिक एवं धार्मिक संगठन क ो अलग नजरिये से देखते हैं. मुसलिम […]

लोहरदगा : राष्ट्रीय मुसलिम मंच की बैठक मौलाना जियाउल हक असर्फी की अध्यक्षता में होटल दिव्या पैलेस में हुई. मौके पर मौलाना असर्फी ने राष्ट्रीय मुसलिम मंच की जानकारी विस्तार पूर्वक दी. उन्होंने बताया कि हर धर्म, जाति के लोग एक-दूसरे धर्म के सामाजिक एवं धार्मिक संगठन क ो अलग नजरिये से देखते हैं. मुसलिम समुदाय के लोग विश्व हिंदू परिषद, शिवसेना, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ को मुसलिम विरोधी एवं कट्टरपंथी संगठन समझने लगे हैं.

इस कारण हिंदू संगठनों के पहल से मुसलिम समुदाय के बुद्दिजीवी वर्ग के लोगों से मिल कर मुसलिम हित के लिए राष्ट्रीय स्तर पर संगठन तैयार किया गया. यह मंच मुसलिमों के विकास के हित में काम करेगा. बैठक में एस हुसैन द्वारा राष्ट्रीय मुसलिम मंच के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गयी. मौके पर मौलाना वसीर अंसारी, हफीज नईम, हरहद अंसारी, शमसाद अंसारी, शाहदिल अंसारी, जबारत हुसैन, कासीम अंसारी, जमील असर्फी, रफिक अंसारी आदि मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >