बंदियों को दी गयी जानकारी

लोहरदगा : विधिक सेवा प्राधिकार के तत्वावधान में मंडल कारा में विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया. शिविर को संबोधित करते हुए प्राधिकार के सचिव शेषनाथ सिंह ने कहा कि प्ली बारगेनींग वैसे अपराधियों के लिए सुनहरा अवसर है जो सात साल तक सजा काट रहे हैं या विचाराधीन बंदी हैं. वैसे बंदी प्ली […]

लोहरदगा : विधिक सेवा प्राधिकार के तत्वावधान में मंडल कारा में विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया. शिविर को संबोधित करते हुए प्राधिकार के सचिव शेषनाथ सिंह ने कहा कि प्ली बारगेनींग वैसे अपराधियों के लिए सुनहरा अवसर है जो सात साल तक सजा काट रहे हैं या विचाराधीन बंदी हैं. वैसे बंदी प्ली बारगेनींग का आवेदन शपथ पत्र के साथ न्यायालय में आवेदन दे सकते हैं.

बंदियों को न्यायालय द्वारा सजा कम करने का प्रावधान है. साथ ही जेलों में बंद कैदियों को लंबी प्रक्रिया एवं कठोर दंड से बचने का अवसर है. प्ली बारगेनींग के अंतर्गत अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति के वैसे सजायफ्ता बंदियों के लिए है. जिनका आय एक लाख रुपये से कम है. शपथ पत्र के साथ आवेदन करने वाले बंदियों को सरकारी वकील एवं नि:शुल्क सहायता का प्रावधान है. मौके पर जेल चिकित्सक डॉ गणोश प्रसाद, जेलर अधिवक्ता गौतम देवघरिया, हेमन्त सिन्हा, मिथलेश कुमार, दीपक कुमार, तौसीफ मेराज आदि मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >