मामला व्रजपात से हुई मौत का
लोहरदगा : लोहरदगा जिला के भंडरा एवं लोहरदगा अंचल में पिछले दिनों हुई वज्रपात से हुई मौत के बाद डीसी परमजीत कौर ने मृतक के आश्रित को मुआवजा राशि का चेक सौंपा. लोहरदगा अंचल के ओयना गांव निवासी अब्दुल वदुद अंसारी के बैल की मौत वज्रपात में हो गयी थी. जिसके लिए 15 हजार रुपये मुआवजा राशि दी गयी.
इसी तरह भंडरा अंचल के धाबाली गांव निवासी कलावती उराइंन के पति की मृत्यू हो गयी थी. उन्हें अनुदान राशि के रुप में 1 लाख 50 हजार रुपये का चेक उपायुक्त ने दिया. इसी तरह उग्रवादी हिंसा में मारे गये पैरो उराइंन के पति की मौत के बाद पैरो उराइंन को 20 हजार रुपये का चेक दिया गया. मौके पर अपर समाहर्ता बद्री नाथ चौबे, नजारत उपसमाहर्ता रविशंकर विद्यार्थी, एसडीओ अखौरी शशांक सिन्हा, जिला नाजीर सुनील सिन्हा मौजूद थे.
