अधिकार के लिए हल्ला बोला

आजसू कार्यकर्ताओं ने रैली निकाली लोहरदगा : आजसू पार्टी के हल्ला बोल कार्यक्रम के तहत पार्टी कार्यालय से हजारों की संख्या में आजसू कार्यकर्ता रैली निकाल कर समाहरणालय गेट पहुंचे. समाहरणालय के समक्ष रैली सभा के रूप में तब्दील हो गयी. हल्ला बोल कार्यक्रम में विधायक कमल किशोर भगत उपस्थित थे. उन्होंने कहा कि आजसू […]

आजसू कार्यकर्ताओं ने रैली निकाली

लोहरदगा : आजसू पार्टी के हल्ला बोल कार्यक्रम के तहत पार्टी कार्यालय से हजारों की संख्या में आजसू कार्यकर्ता रैली निकाल कर समाहरणालय गेट पहुंचे. समाहरणालय के समक्ष रैली सभा के रूप में तब्दील हो गयी. हल्ला बोल कार्यक्रम में विधायक कमल किशोर भगत उपस्थित थे. उन्होंने कहा कि आजसू पार्टी लगातार झारखंड की तीन करोड़ जनता के वाजीब हक के लिए संघर्षरत है. आजसू पार्टी ने झारखंड अलग राज्य के लिए संघर्ष किया और अब अधिकार विहिन इस राज्य को विशेष राज्य की दर्जा के लिए संघर्ष कर रही है.

कहा कि झारखंड राज्य विशेष राज्य की दर्जा के सभी मानदंडों को पूरा करती है. बावजूद झारखंड की जनता को छला जा रहा है. आज भी गरीबों के बच्चे गुणात्मक शिक्षा की सुविधा से वंचित हैं. गरीबों को समय पर अनाज उपलब्ध नहीं हो पा रहा है. अनिता साहू ने कहा कि केंद्र सरकार की गलत नीति के कारण झारखंड को विशेष राज्य का दर्जा नहीं मिला, जबकि अन्य राज्यों को विशेष राज्य का दर्जा दिया गया.

उन्होंने महिलाओं को आह्वान किया कि राजनीति में आगे आकर राजनीतिक स्थिरता कायम करने में सहभागी बनें. हल्ला बोल कार्यक्रम को जिलाध्यक्ष आलमीन अंसारी, ओम प्रकाश भारती, लाल गुडू, जगेश्वर भगत ने भी संबोधित किया. मौके पर सूरज अग्रवाल, मुरारी कुमार, जहांगीर आलम, नरेंद्र दसौंधी, बाड़ो देवी, अंजू देवी, सायरा बानो, कलीम खान, प्रमेश्वर भगत, अजित साहू, रामनंदन साहू, पारसनाथ उरांव, देवेद्र साहू, दिलिप साहू, शाहिद अंसारी आदि मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >