लोहरदगा के व्यवसायी को गोली मारी

रांची : दाे अपराधियाें ने साेमवार की शाम करीब छह बजे रातू रोड में गलेक्सिया मॉल के पास लोहरदगा की बॉक्साइट खदान व्यवसायी ज्ञानचंद्र प्रकाश अग्रवाल (50) को गाेली मार दी. व्यवसायी ज्ञानचंद्र अपने वकील से मिल कर निकले थे और सफारी गाड़ी (ओआर-14 एस-0016) पर सवार हो रहे थे़ चालक विश्वजीत मिश्रा व कर्मचारी […]

रांची : दाे अपराधियाें ने साेमवार की शाम करीब छह बजे रातू रोड में गलेक्सिया मॉल के पास लोहरदगा की बॉक्साइट खदान व्यवसायी ज्ञानचंद्र प्रकाश अग्रवाल (50) को गाेली मार दी. व्यवसायी ज्ञानचंद्र अपने वकील से मिल कर निकले थे और सफारी गाड़ी (ओआर-14 एस-0016) पर सवार हो रहे थे़ चालक विश्वजीत मिश्रा व कर्मचारी बीसी केयला भी उनके साथ थे़

उसी समय हमलावर गाेली चला कर काली मंदिर रोड की ओर पैदल ही भाग गये़ श्री अग्रवाल काे छाती व पेट में दाे गाेली लगी. उन्हें तुरंत रिम्स लाया गया. प्राथमिक उपचार के बाद मेडिका में भरती कराया गया है़ वहां उनकी स्स्थिति गंभीर बनी हुई है़ घटना की सूचना मिलते ही सुखदेवनगर व बरियातू थाना प्रभारी अस्पताल पहुंचे़ पुलिस मामले की जांच कर रही है़

इस्ट गोला रोेड में है पैतृक आवास : चालक विश्वजीत मिश्रा व कर्मचारी बीसी केयला ने बताया कि दो अपराधी आये और चार राउंड गोली चला कर भाग गये़ उन्हाेंने बताया कि व्यवसायी ज्ञानचंद्र का इस्ट गोला रोेड, लोहरदगा में पैतृक आवास है़ राउरकेला में उनका स्पंज आयरन का व्यवसाय है़ वह अधिकतर वहीं रहते है़ं

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >