उपायुक्त ने समाहरणालय के सभा कक्ष में जिला स्तरीय बैंकर्स समन्वय समिति की बैठक बुलायी़, जिसमें सभी बैंक के प्रतिनिधि शामिल हुए़ उन्हें महिला स्वयं सहायता समूहों को विकसित करने में विशेष ध्यान देने को कहा गया़ इसके अलावा केसीसी का लक्ष्य निर्धारित किया गया़
लोहरदगा : समाहरणालय के सभा कक्ष में डीसी डॉ भुवनेश प्रताप सिंह की अध्यक्षता में जिला स्तरीय बैंकर्स समन्वय समिति की बैठक की गयी. बैठक में एलडीएम सहित सभी बैंकों के प्रतिनिधि मौजूद थे.
डीसी ने बैंक अधिकारियों को निर्देश दिया कि महिला स्वयं सहायता समूहों को विकसित करने में विशेष ध्यान दें. छह महीने से अधिक पुराने सभी स्वयं सहायता समूहों को ऋण उपलब्ध कराने की बात कही गयी. बैठक में लोहरदगा जिले का ऋण जमा अनुपात 50 से बढ़ा कर 60 करने लक्ष्य निर्धारित किया गया. कहा गया कि इस वित्तीय वर्ष में 356.63 करोड़ रुपये का ऋण वितरित किया जायेगा़ बैठक में केसीसी मुद्रा ऋण, अटल पेंशन योजना की भी समीक्षा की गयी. सभी बैंक को केसीसी का लक्ष्य दिया गया. बैठक में अन्य कई मुद्दों पर भी चर्चा की गयी. मौके पर डीडीसी दानियल कंडुलना, नाबार्ड के रबेश सिंह सहित सभी बैंक के प्रतिनिधि मौजूद थे.
