खंडहर भवनों में कैसे रहेंगे कर्मी, सुरक्षा भगवान भरोसे

कुड़ू (लोहरदगा) : प्रखंड सह अंचल कार्यालय में कार्यरत अधिकतर अधिकारी व कर्मचारी प्रखंड मुख्यालय में नहीं रहते हैं. हालांकि बीडीअो महेंद्र छोटन उरांव व सीअो छवि बाला बारला मुख्यालय में रहते हैं. वर्षों पूर्व कर्मियों के लिए बना आवास खंडहरों में बदल गया है़ स्टाॅफ क्वार्टर बन कर तैयार है, लेकिन भवन में पानी […]

कुड़ू (लोहरदगा) : प्रखंड सह अंचल कार्यालय में कार्यरत अधिकतर अधिकारी व कर्मचारी प्रखंड मुख्यालय में नहीं रहते हैं. हालांकि बीडीअो महेंद्र छोटन उरांव व सीअो छवि बाला बारला मुख्यालय में रहते हैं. वर्षों पूर्व कर्मियों के लिए बना आवास खंडहरों में बदल गया है़ स्टाॅफ क्वार्टर बन कर तैयार है, लेकिन भवन में पानी की व्यवस्था नहीं हो पायी है. भवन का उदघाटन भी नहीं हो पाया है.
गायब-खिड़की दरवाजे
वर्ष 1957 में कुड़ू प्रखंड का गठन किया गया. स्थापना काल के समय अधिकारियों व कर्मियों के रहने के लिए यहां आवास बनाये गये थे़, लेकिन करीब 50 वर्ष पूर्व बने इन आवासों की हालत खराब हो गयी़ भवन जर्जर हो गये़ भवन में दर्जनों स्थानों पर दरारें आ गयी हैं. प्लास्टर गिर रहा है़ खिड़की व दरवाजे गायब हो गये हैं. शौचालय गोदाम बन गया है.
छह माह से बन कर तैयार है नया भवन
भवन निर्माण विभाग की ओर से करीब 50 लाख की लागत से अधिकारियों व कर्मियों के रहने के लिए दो मंजिला भवन बनाया गया है. ठेकेदार ने छह माह पहले भवन निर्माण विभाग को भवन सौंप दिया है. नये भवन में पानी की व्यवस्था है, लेकिन विद्युत वायरिंग का काम पूरा नहीं हो पाया है़ इस कारण भवन उदघाटन अब तक नहीं हो पाया है.
सुरक्षा की कोई व्यवस्था नहीं
प्रखंड सह अंचल कार्यालय की सुरक्षा भगवान भरोसे है. प्रखंड परिसर में बीडीअो, सीअो समेत प्रखंड नजारत, अंचल नजारत, एफसीआइ का गोदाम, मनरेगा डाटा इंट्री रूम, बाल विकास परियोजना का गोदाम, एमटीसी सेंटर समेत कई कार्यालय है, लेकिन सुरक्षा की व्यवस्था नहीं है़ कई बार प्रखंड सह अंचल कार्यालय में चोरी का प्रयास हो चुका है.
शिफ्ट होंगे कर्मी : बीडीअो
बीडीअो महेंद्र छोटन उरांव ने बताया कि नया भवन तैयार है. कर्मी जल्द भवन में शिफ्ट होंगे. उदघाटन नहीं हो पाया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >