कई घरों के छप्पर उड़े

तबाही. आंधी-पानी ने जिले में मचायी तबाही, फसलों को नुकसान लोहरदगा जिले में आंधी के साथ आयी बारिश ने खूब तबाही मचायी़ आंधी से एक ओर जहां कई घरों के छप्पर उड़ गये, वहीं बारिश व ओलावृष्टि से खेतों में लगी फसलों को नुकसान भी पहुंचा़ जगह-जगह सड़कों पर पानी बहने लगे, जिससे आवागमन भी […]

तबाही. आंधी-पानी ने जिले में मचायी तबाही, फसलों को नुकसान
लोहरदगा जिले में आंधी के साथ आयी बारिश ने खूब तबाही मचायी़ आंधी से एक ओर जहां कई घरों के छप्पर उड़ गये, वहीं बारिश व ओलावृष्टि से खेतों में लगी फसलों को नुकसान भी पहुंचा़ जगह-जगह सड़कों पर पानी बहने लगे, जिससे आवागमन भी बाधित हुआ.
लोहरदगा : जिले में सोमवार को दोपहर बाद आंधी-पानी ने खूब तबाही मचायी़ आंधी में कई घरों के छप्पर उखड़ गये. कई जगहों पर पेड़ गिर गये़ बिजली के तार पर पेड़ गिरने से बिजली आपूर्ति बाधित हो गयी. शंख महोत्सव को लेकर बीएस काॅलेज स्टेडियम में बनाये जा रहे पंडाल काे भी नुकसान पहुंचा़ शहरी क्षेत्र के हिंडालको डंपिंग यार्ड में लगाया गया चदरा उखड़ गया. शहरी क्षेत्र के ईदगाह मुहल्ला में कई घरों के छप्पर उखड़ गये. मिशन चौक रिलायंस पेट्रोल पंप के समीप बिजली के खंभे पर पेड़ गिर गया, जिससे घंटों आवागमन बाधित रहा. हालांकि पेड़ गिरने से किसी के मौत की सूचना नहीं है़
डंपिंग यार्ड का चदरा उखड़ने से कोर्ट रोड निवासी यासिन रजा को चोट लगी है. आंधी के बीच आयी बारिश व आेलावृष्टि से खेतों में लगी फसलों को भी नुकसान हुआ है. किस्को थाना क्षेत्र में भी आंधी से नुकसान पहुंचा़ कई घरों के एस्बेस्टस उखड़ कर गिर गये़ जूनियर डीएवी विद्यालय भवन को क्षति हुई है. यहां एक पीपल का पेड़ विद्यालय भवन के बीच गिर गया, जिससे विद्यालय भवन क्षतिग्रस्त हो गया. बारिश के कारण जगह-जगह सड़कों पर पानी जमा हाे गया, जिससे आवागमन में परेशानी हुई़

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >