विधायक ने किया पथ का उदघाटन
कैरो-लोहरदगा : झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सह विधायक सुखदेव भगत कैरो प्रखंड के सढ़ाबे गांव में विधायक कोष से निर्मित पीसीसी पथ का उदघाटन किया. इससे पूर्व गांव के पाहन ने रीति रिवाज से पूजा अर्चना की.
मौके पर ग्रामीणों ने विधायक को समस्याओं से अवगत कराया. विधायक ने समस्याओं के समाधान का आश्वासन दिया़ श्री भगत ने कहा कि पीसीसी सड़क बन जाने से जनता को काफी सुविधा होगी.
क्षेत्र का विकास करना उनकी प्राथमिकता है़ मौके पर आलोक कुमार साहू, खलील अंसारी, साहिद अहमद वेलू, प्रभात भगत, मनोज सोन तिर्की, बुधवा उरांव, किशोर उरांव, चंद्रदेव उरांव, विवेक प्रजापति, जोरावर अंसारी, मनोज साहू, देवदत्त प्रजापति, विकास सिंह, समीद अंसारी, शनिया पाहन, दसई पाहन, विफइ पुजार, पंचम उरांव, धीरज उरांव, फुलकुमार, आदित्य साहू व राजकुमारी उरांव सहित कई लोग मौजूद थे.
