शिक्षा के बगैर विकास नहीं : धीरज

लोहरदगा : किस्को प्रखंड क्षेत्र के उच्च विद्यालय जामुनटोली में छात्रों, अभिभावकों एवं ग्रामीणों की सभा आयोजित की गयी, जिसकी अध्यक्षता विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष तपस्वीराम पाठक ने की. मुख्य अतिथि राज्यसभा सांसद धीरज प्रसाद साहू एवं विशिष्ट अतिथि विधायक सुखदेव भगत उपस्थित थे. सर्वप्रथम ग्रामीणों एवं विद्यालय परिवार की ओर से अतिथियों का […]

लोहरदगा : किस्को प्रखंड क्षेत्र के उच्च विद्यालय जामुनटोली में छात्रों, अभिभावकों एवं ग्रामीणों की सभा आयोजित की गयी, जिसकी अध्यक्षता विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष तपस्वीराम पाठक ने की.
मुख्य अतिथि राज्यसभा सांसद धीरज प्रसाद साहू एवं विशिष्ट अतिथि विधायक सुखदेव भगत उपस्थित थे. सर्वप्रथम ग्रामीणों एवं विद्यालय परिवार की ओर से अतिथियों का पारंपरिक रूप से स्वागत किया गया. श्री साहू ने कहा कि शिक्षा के बगैर किसी भी समाज के विकास की बात करना बेइमानी होगी़ लोग शिक्षित होंगे, तो अपने हक एवं कर्तव्यों को समझेंगे, इसलिए शिक्षा के प्रति लोगों को अधिक जागरूक होने की जरूरत है.
उन्होंने स्व शिव प्रसाद साहू को याद करते हुए कहा कि सुदूरवर्ती क्षेत्रों में उन्होंने शिक्षा का अलख जगाया, जो आज फल-फूल रहा है. उनके सपनों को साकार करना हम सभी का कर्तव्य है. मौके पर विधायक सुखदेव भगत ने कहा कि शिक्षा के बिना मनुष्य का जीवन व्यर्थ है. लोग शिक्षित होंगे, तभी समाज से बुराई और कुरीतियां समाप्त होंगी. उन्होंने नशामुक्त समाज के लिए लोगों को प्रेरित किया. उन्होंने ग्रामीणों की मांग पर लोहरदगा से नीचे बगडू तक जर्जर पथ को बनाने के लिए सरकार से पहल करने की बात कही.
बताया कि जोड़ा अंबा से मेरले गांव तक आरइओ पथ बनाने के लिए सरकार से अनुशंसा की है, वह यथाशीघ्र बनेगी. प्रबंध समिति के सचिव नेसार अहमद ने ग्रामीणों एवं अभिभावकों की मांग पर विद्यालय का नामकरण विद्यालय के संस्थापक स्व शिवप्रसाद साहू के नाम पर करने का प्रस्ताव रखा. मौके पर सांसद प्रतिनिधि अशोक यादव, नेसार अहमद,सामुल अंसारी, फुलदेव उरांव, इदुल मिरदाहा, विजय भगत, संगीता उरांव, सालेहा बीबी, प्रकाश भगत, सोमे उरांव, रामदेव उरांव, सुशील उरांव, राधा साहू, रामकिशोर महली, सदरूल अंसारी, तौकीर अंसारी, शिवदयाल साहू, परमानंद मिश्र, सुषमा टोप्पो, तबसुम परवीन, अनिता उरांव, रेश्मा बेक, सुषमा तिर्की, नम्रता भगत, सना जाहीद व सीता उरांव सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >