उपायुक्त की अध्यक्षता में विकास एवं समन्वय की बैठक हुई़ इसमें विकास योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की गयी. अधूरे कार्यों को समय सीमा के भीतर पूरा करने को कहा़ गरमी को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग को मुस्तैद रहने काे कहा, ताकि लू लगने सहित अन्य बीमारियों से पीड़ित मरीज आयें, तो उनका ठीक तरह से इलाज हो सके़
लोहरदगा : डीसी भुवनेश प्रताप सिंह की अध्यक्षता में विकास एवं समन्वय की बैठक आयोजित की गयी. बैठक में विकास योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की गयी. मौके पर इंदिरा आवास, वृद्धावस्था पेंशन, विकलांग पेंशन, विधवा पेंशन के आवेदनों को त्वरित गति से निष्पादन करने का निर्देश डीसी ने दिया.
बैठक में तपती गरमी के प्रकोप को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग को मुस्तैद रहने का निर्देश दिया गया. स्वास्थ्य उपकेंद्रों की भी स्थिति दुरुस्त रखने की बात कही गयी. बैठक में योजनाओं की वर्षवार प्रगति की समीक्षा की गयी. डीसी ने कहा कि जिले में जो भी योजनाएं चल रही है, उनका नियमित अनुश्रवण प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं अभियंता करेंगे. जो भी योजनाएं लंबित हैं, उन्हें गुणवत्ता के साथ निर्धारित समय सीमा के अंदर पूरा करें
मौके पर अन्य कई बिंदुओं पर भी चर्चा की गयी. बैठक में डीडीसी दानियल कंडुलना, अपर समाहर्त्ता रंजीत कुमार सिन्हा, आइटीडीए निदेशक, विभिन्न विभागों के कार्यपालक अभियंता, अनुमंडल पदाधिकारी राज महेश्वरम, जिला कल्याण पदाधिकारी संगीता शरण, कार्यपालक पदाधिकारी नगर पर्षद गंगाराम ठाकुर, सभी प्रखंड के बीडीओ, सभी प्रखंड के अंचल अधिकारी, सिविल सर्जन सहित संबंधित अधिकारी मौजूद थे.
