चालकों का शोषण नहीं होने दिया जायेगा

लोहरदगा़ : लोहरदगा, गुमला व पलामू ट्रक ट्रांसपोर्ट वर्क्स यूनियन का सम्मेलन कंडरा कुंदगड़ी मोड़ में हुआ़ अध्यक्षता इस्लाम अंसारी ने की. सम्मेलन में माइंस में चलने वाले ट्रकों के चालक व सह चालक काफी संख्या में शामिल हुए. कहा गया कि सभी माइंस में चालकों एवं सहचालकों के लिए पीने का पानी, सोने के […]

लोहरदगा़ : लोहरदगा, गुमला व पलामू ट्रक ट्रांसपोर्ट वर्क्स यूनियन का सम्मेलन कंडरा कुंदगड़ी मोड़ में हुआ़ अध्यक्षता इस्लाम अंसारी ने की. सम्मेलन में माइंस में चलने वाले ट्रकों के चालक व सह चालक काफी संख्या में शामिल हुए. कहा गया कि सभी माइंस में चालकों एवं सहचालकों के लिए पीने का पानी, सोने के लिए शेड तथा गाड़ी रूकने पर पांच रुपये प्रति प्लेट खाना की व्यवस्था की जाये़ चालक व सहचालकों के वेतन वृद्धि के संबंध में भी चर्चा की गयी़ कहा गया कि अविलंब चालक, सह चालकों का वेतन बढ़ाया जाये. रोड में चंदा बंद करवाया जाये. टोकन सिस्टम नंबर हो़ प्रत्येक दिन लोडिंग की व्यवस्था की जाये.
सम्मेलन को संबोधित करते हुए इस्लाम अंसारी ने कहा कि अब चालकों सह चालकों का शोषण नहीं होने दिया जायेगा. यूनियन अपनी मांगों से संबंधित पत्र श्रमायुक्त को सौंप कर इसकी जानकारी देगी. उन्होंने कहा कि विभिन्न चरणों में माइंसों में आंदोलन किया जायेगा. सम्मेलन में सर्वसम्मति से कमेटी का भी गठन किया गया, जिसमें अध्यक्ष इस्लाम अंसारी, उपाध्यक्ष बंगाली बबलू, गोपाल ठाकुर, सचिव सैयद सलीम, सह सचिव कार्तिक उरांव, कार्यालय सचिव समीर खान, गणेश उरांव बनाये गये .

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >