भंडरा-लोहरदगा : राम का आदर्श आज हम सभी को अपने जीवन में अपनाने की आवश्यकता है. लक्ष्मण, भरत, शत्रुघ्न जैसे भाई का आदर्श एवं सीता जैसी आदर्श नारी से हमें प्रेरणा लेनी चाहिए. उक्त बातें भंडरा में आयोजित रामनवमी मेला समारोह में मुख्य अतिथि ने कही. भंडरा, मसमानो, सेमरा में रामनवमी मेला का आयोजन किया गया था. शोभा यात्रा एवं मेला के साथ रामनवमी त्योहार शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न हो गया. शोभायात्रा में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए. भंडरा मेला में शामिल होने वाले भौंरो, नदीटोली, भैंसमुंदो, कुम्हरिया, कसपुर, अंबेरा, छोटा अंबेरा, वकील अंबवा, बिछियाटोली, सोरंदा के महावीर अखाड़ों को महावीर मंडल ने झंडा, तलवार व भाला देकर सम्मानित किया. मेला में झांकी प्रदर्शन करनेवाले अखाड़ों को शील्ड देकर सम्मानित किया गया.
भंडरा में मेला आयोजन में महावीर मंडल के पदाधिकारी एवं सदस्य का महत्वपूर्ण योगदान रहा. माैके पर संरक्षक जितेंद्र साहू, राजेश कुमार गुप्ता, देवेंद्र साहू, मनोज साहू, अनिल साहू, लोकेश, प्रकाश साहू, अध्यक्ष ईश्वरी मोहन शर्मा, उपाध्यक्ष सुरेश साहू, प्रदीप सिंह, महासचिव अनित कुमार कुंदन, कोषाध्यक्ष बबलू पंडा, सचिव दिनेश राम, विकास लहेरी, अमित कुमार, हेमंत यादव, मदन कुमार, बैजू साहू, अजित अग्रवाल, अनिल साहू सहित अन्य लोगों का महत्वपूर्ण योगदान रहा. मेला में मुख्य अतिथि बिंदेश्वर जिप अध्यक्ष सुनैना कुमारी, विशिष्ट अतिथि बिंदेश्वर उरांव, बीडीओ अजय भगत, थाना प्रभारी जय प्रकाश, डॉ जाहिद, मुखिया सीता उरांव सहित सभी गांव के महावीर मंडल के अध्यक्ष एवं ग्रामीण मौजूद थे.
