कोताही बरदाश्त नहीं : डीसी

लोहरदगा : उपायुक्त के कार्यालय कक्ष में उपायुक्त भुवनेश प्रताप सिंह की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक हुई. बैठक में विभिन्न विभागों के कार्यों की समीक्षा की गयी. साथ ही विभाग द्वारा संचालित योजनाओं का लेखा-जोखा लिया गया. बैठक में डीसी श्री सिंह ने कहा कि खाद्य सुरक्षा के लाभुकों को किसी प्रकार की परेशानी नही […]

लोहरदगा : उपायुक्त के कार्यालय कक्ष में उपायुक्त भुवनेश प्रताप सिंह की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक हुई. बैठक में विभिन्न विभागों के कार्यों की समीक्षा की गयी. साथ ही विभाग द्वारा संचालित योजनाओं का लेखा-जोखा लिया गया. बैठक में डीसी श्री सिंह ने कहा कि खाद्य सुरक्षा के लाभुकों को किसी प्रकार की परेशानी नही होनी चाहिए. बैठक में जिला समाज कल्याण, जिला कल्याण द्वारा संचालित कल्याण कार्यक्रमों की प्रगति की भी समीक्षा की गयी.

मौके पर उपस्थित सीडीपीओ को निर्देश दिया गया कि समाज कल्याण एवं कल्याण से संबंधित कार्यों के प्रति लापरवाही नहीं होनी चाहिए. काम में किसी प्रकार की लापरवाही या कोताही बरदाश्त नहीं की जायेगी. बैठक में लाइन डिपार्टमेंट की कार्य प्रगति की भी समीक्षा की गयी. मौके पर समाज कल्याण पदाधिकारी संजय ठाकुर, विभिन्न प्रखंडों के सीडीपीओ सहित सभी विभागों के पदाधिकारी मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >