भंडरा-लोहरदगा़ : राजकीय उत्क्रमित मवि बेदाल में शिक्षकों की कमी से अभिभावक परेशान हैं. विद्यालय में 354 छात्र-छात्राएं हैं. यहां मात्र दो शिक्षिकाएं पदस्थापित हैं. इस कारण विद्यालय में ठीक से पढ़ाई नहीं हो रही है. विद्यालय में कक्षा एक से कक्षा आठ तक की पढ़ाई होती है.
विद्यालय में चार पारा शिक्षक थे, जो कि शिक्षक नियुक्ति में सरकारी शिक्षक बन कर अन्यत्र चले गये. विद्यालय में शिक्षकों की कमी को देखते हुए विद्यालय के अध्यक्ष हरिनाथ महतो ने ग्रामीणों का हस्ताक्षरयुक्त आवेदन उपायुक्त को दिया था, परंतु विद्यालय को शिक्षक नहीं मिला. दो शिक्षकों से विद्यालय में पढ़ाई कराना मुश्किल हो रहा है. ग्रामीणों ने बेदाल विद्यालय में तीन शिक्षकों की नियुक्ति अविलंब करने की मांग की है.
