लोहरदगा : जिला सर्राफा एसोसिएशन ने उपायुक्त कार्यालय के समक्ष प्रदर्शन किया. प्रदर्शन के पश्चात एसोसिएशन का प्रतिनिधिमंडल उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री से मिल कर उन्हें ज्ञापन सौंप कर उत्पाद शुल्क वापस लेने की मांग की. ज्ञापन में एसोसिएशन ने कहा है कि रत्न एवं स्वर्ण आभूषणों पर उत्पाद शुल्क लगाना गलत है. इससे छोटे -बड़े सभी स्वर्ण व्यवसायियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ेगा. यह कानून व्यवसायियों के हित में नहीं है एवं काला कानून है. ज्ञापन में उत्पाद शुल्क कानून को अविलंब निरस्त करने की मांग की गयी. ज्ञात हो कि इसी मुद्दे को लेकर 17 मार्च को सर्राफा दुकानों को पूर्णता बंद रखी गयी.
एसोसिएशन ने कहा कि यदि इस कानून को वापस नहीं लिया गया, तो सर्राफा एसोसिएशन आंदोलन करेगा. मौके पर अजय सोनी, राजेंद्र प्रसाद खत्री, कृष्णा खत्री, दयानंद तमेड़ा, मनोज सोनी, मनीष वर्मन, सुशांत वर्मन, किशोर तमेड़ा, विकास सोनी, नंदकिशोर तमेड़ा, आनंद सोनी, संजय खत्री, अरविंद सोनी, प्रदीप तमेड़ा, सरोज खत्री, सुनील सोनी, सर्वजीत तमेड़ा आदि मौजूद थे.
