किस्को-लोहरदगा : अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर किस्को प्रखंड मुख्यालय स्थित एसएस उच्च विद्यालय के सभागार में कार्यक्रम का आयोजन किया गया. राज्य एड्स नियंत्रण समिति एवं सोसाइटी फॉर इंटीग्रेटेड डेवलपमेंट के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस कार्यक्रम में क्षेत्र की कई महिलाएं शामिल हुई.
इस अवसर पर पवन कुमार गुप्ता ने कहा कि समाज के विकास व अपने अधिकार के लिए महिलाएं आगे आयें. मौके पर आजसू जिलाध्यक्ष अंजू कुमारी ने कहा कि महिलाएं अपने ऊपर हो रहे अन्याय का विरोध करें और जरूरी पड़ने पर कानून का सहारा लें.
कार्यक्रम में नमिता कुमारी, श्वेता कुमारी, संगीता कुमारी, विभा कुमारी, जुगनी कच्छप, कविता कुमारी, नेहाना खातून, शबनम खातून, अख्तरी बेगम, नजमा परवीन व सुमति कुमारी सहित अन्य महिलाएं मौजूद थीं़
