क्षेत्र को अपराधमुक्त बनायें

लोहरदगा : एसपी कार्तिक एस की अध्यक्षता में अपराध नियंत्रण की समीझा बैठक हुई. बैठक में अपराध नियंत्रण की समीक्षा थानावार की गयी. एसपी कार्तिक एस ने अपने-अपने थाना क्षेत्रों को अपराधमुक्त करने, वारंटियों, स्थायी वारंटियों तथा कुर्की जब्ती का निष्पादन त्वरित गति से करने का निर्देश दिया. बैठक में सभी थाना प्रभारियों को नियमित […]

लोहरदगा : एसपी कार्तिक एस की अध्यक्षता में अपराध नियंत्रण की समीझा बैठक हुई. बैठक में अपराध नियंत्रण की समीक्षा थानावार की गयी. एसपी कार्तिक एस ने अपने-अपने थाना क्षेत्रों को अपराधमुक्त करने, वारंटियों, स्थायी वारंटियों तथा कुर्की जब्ती का निष्पादन त्वरित गति से करने का निर्देश दिया.

बैठक में सभी थाना प्रभारियों को नियमित गश्ती चलाने एवं वाहन चेकिंग अभियान चलाने का निर्देश दिया. बैठक के पश्चात बेहतर कार्य करनेवाले सदर थाना प्रभारी सुधीर प्रसाद साहू एवं भंडरा थाना प्रभारी शैलेश गुप्ता को पुरस्कृत किया गया.

पुरस्कार के तौर पर दोनों थाना प्रभारियों को चेक प्रदान किया गया. मौके पर एएसपी विवेक कुमार ओझा, एसडीपीओ राम सरेक राय, डीएसपी आशीष महली, सार्जेंट मेजर बीएन चौधरी, थाना प्रभारी सुधीर प्रसाद साहू, शैलेश गुप्ता, रामजी प्रसाद, मनोज कुमार मिश्रा, रामाशीष पासवान, खंतर हरिजन, भूषण कुमार, सुशिल सिंह आदि मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >