भयमुक्त होकर मतदान करें : डीसी

लोहरदगा : विधानसभा उपचुनाव को लेकर जिला प्रशासन ने प्रेसवार्ता का आयोजन किया. डीसी मंजूनाथ भजंत्री ने कहा कि विधानसभा चुनाव को लेकर प्रशासनिक तैयारी पूरी कर ली गयी है. स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं भयमुक्त वातावरण में चुनाव संपन्न कराने के लिए प्रशासन पूरी तरह तैयार है. जिले में 272 मतदान केंद्रों में मतदानकर्मी पहुंच चुके […]

लोहरदगा : विधानसभा उपचुनाव को लेकर जिला प्रशासन ने प्रेसवार्ता का आयोजन किया. डीसी मंजूनाथ भजंत्री ने कहा कि विधानसभा चुनाव को लेकर प्रशासनिक तैयारी पूरी कर ली गयी है. स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं भयमुक्त वातावरण में चुनाव संपन्न कराने के लिए प्रशासन पूरी तरह तैयार है. जिले में 272 मतदान केंद्रों में मतदानकर्मी पहुंच चुके हैं. सात मतदान केंद्रों को रिलोकेट किया गया है. दो मतदान केंद्रों का स्थान परिवर्तन भी हुआ है. चुनाव कार्य में लगभग 1500 मतदानकर्मियों को लगाया गया है. दुरूह इलाके में मतदानकर्मियों को हेलीकॉप्टर से पहले ही भेजा जा चुका है. डीसी ने बताया कि मतदाता जागरूकता का काम भी जिला प्रशासन द्वारा बड़े पैमाने पर किया गया है.
मतदाता ज्यादा से ज्यादा संख्या में मतदान केंद्र में पहुंचे और मत डालें. लोकतंत्र की मजबूती के लिए मतदान जरूरी है. एसपी कार्तिक एस ने कहा कि चुनाव को लेकर सुरक्षा के व्यापक बंदोबस्त किये गये हैं. चप्पे-चप्पे पर पुलिस बल की तैनाती की गयी है. उग्रवाद प्रभावित इलाकों में पुलिस की गश्ती लगातार जारी है. सुरक्षा इंतजामों पर पैनी नजर रखी जा रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >