लैंड माइन विस्फोट में एक की मौत

लोहरदगा : उपचुनाव से एक दिन पहले रविवार को लोहरदगा के पेशरार प्रखंड स्थित ओनेगड़ा गांव में लैंड माइन विस्फोट में बासुदेव उरांव की मौत हाे गयी़ पुलिस के अनुसार, बासुदेव माओवादी समर्थक था़ ओनेगड़ा में माओवादियों ने वाेट बहिष्कार का एलान किया था़ इससे संबंधित बैनर भी लगाये थे़ बैनर के पास ही माओवादियों […]

लोहरदगा : उपचुनाव से एक दिन पहले रविवार को लोहरदगा के पेशरार प्रखंड स्थित ओनेगड़ा गांव में लैंड माइन विस्फोट में बासुदेव उरांव की मौत हाे गयी़ पुलिस के अनुसार, बासुदेव माओवादी समर्थक था़

ओनेगड़ा में माओवादियों ने वाेट बहिष्कार का एलान किया था़ इससे संबंधित बैनर भी लगाये थे़ बैनर के पास ही माओवादियों ने लैंड माइन लगायी थी़ बासुदेव बैनर के पास ही कुछ ऊंचाई पर बैठा था़ पुलिस को देख वह कूद कर भागने लगा, इसी बीच विस्फोट हो गया़ इलाज के लिए उसे हेलीकॉप्टर से रांची ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गयी़

दूर तक सुनी गयी आवाज : विस्फोट की आवाज दूर तक सुनायी दी़ घटना के बाद पुलिस ने 50 फीट तक घेराबंदी कर दी. बताया जाता है कि पुलिस को निशाना बनाने के उद्देश्य से माओवादियों ने लैंड माइन लगायी थी और उसी जगह पर वोट बहिष्कार के बैनर लटका दिये थे, ताकि उसे हटाने आये पुलिसकर्मी इसकी चपेट में आ जाते़ एसपी कार्तिक एस ने बताया : नक्सली बड़ी घटना को अंजाम देने की योजना में थे़

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >