एथलेटिक एसोसिएशन की बैठक

लोहरदगा : जिला एथलेटिक एसोसिएशन की बैठक प्रबंधन सचिव संजय साहू की अध्यक्षता में हुई. बैठक में आय-व्यय का ब्योरा पेश किया गया. सर्वसम्मति से गत वर्ष का खर्च स्वीकृत किया गया. साथ ही सचिव ने नये वर्ष का बजट पेश किया. मौके पर आय के स्त्रोत पर भी चर्चा की गयी. इसके लिए वकील […]

लोहरदगा : जिला एथलेटिक एसोसिएशन की बैठक प्रबंधन सचिव संजय साहू की अध्यक्षता में हुई. बैठक में आय-व्यय का ब्योरा पेश किया गया. सर्वसम्मति से गत वर्ष का खर्च स्वीकृत किया गया. साथ ही सचिव ने नये वर्ष का बजट पेश किया. मौके पर आय के स्त्रोत पर भी चर्चा की गयी. इसके लिए वकील खान, निशीथ जायसवाल, कामेश्वर प्रसाद को जिम्मेवारी दी गयी.

बैठक में नंदलाल प्रसाद मेमोरियल बैडमिंटन प्रतियोगिता कराने का निर्णय लिया गया. मौके पर ए रशीद खान, राम बल्लभ भारती, सफदर मल्लिक, लुकमान अहमद, रंथु साहू, गोपाल साहू, कयुम खान, मो खलिल, अजीत भगत, लाल मोहन केशरी, सकील अख्तर, वकील खान, कुदूश कुरैशी, हुसैनी लोहरा, कामेश्वर प्रसाद, किशोर कुमार वर्मा, बीके बालानिजप्पा, सजित लकड़ा, मनोज प्रसाद, सहादत हुसैन मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >